Malaika Arora is not dating Rahul Vijay: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके और स्टाइलिस्ट राहुल विजय के बीच डेटिंग की खबरें पिछले काफी दिनों से बनी हुई हैं। हालांकि इसे लेकर दोनों में किसी की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन अब एक्ट्रेस की करीबी ने इसे लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
मलाइका राहुल को डेट नहीं कर रहीं- सूत्र
इन दिनों इंटरनेट पर मलाइका अरोड़ा और राहुल विजय के बीच रोमांटिक अफेयर की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन अफवाहों ने मलाइका की निजी जिंदगी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था, लेकिन अब इस पर एक करीबी सूत्र ने ‘एचटी सिटी’ से बातचीत करते हुए पूरी स्थिति साफ कर दी है। सूत्र ने इस मामले पर कहा, ‘कृपया अपने तथ्यों की जांच करें। मलाइका इस वक्त एक सिंगल और खुशहाल हैं। राहुल विजय उनके बेटे अर्हान के स्टाइलिस्ट हैं और इसलिए वो सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। इस अफवाह का कोई आधार नहीं है, ये बिल्कुल बेतुकी और हास्यास्पद है।’
राहुल विजय का नाम मलाइका के साथ जुड़ा
ये अफवाह तब उठी जब राहुल विजय ने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा के मुंबई में एपी धिल्लन के कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए एक फोटो शेयर की थी। राहुल ने इसके कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘अरे! क्या ये मलाइका का कॉन्सर्ट था?” इसके बाद दोनों की एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखते हुए लोग अनुमान लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
मलाइका का अर्जुन से हुआ ब्रेकअप
आपको बता दें मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर के बीच इस साल रिश्ते का अंत हो गया था। अर्जुन कपूर ने मुंबई में अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान इस बात की पुष्टि भी की थी। जब किसी ने उनसे मलाइका का नाम लिया, तो उन्होंने माइक पकड़ते हुए कहा, ‘नहीं, अब मैं सिंगल हूं, तो आपको भी रिलैक्स होने की जरूरत है।’
मलाइका के बेटे के स्टाइलिस्ट हैं राहुल
मलाइका अरोड़ा का नाम पहले भी कई हस्तियों के साथ जोड़ा जा चुका है, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा है। वो अपनी जिंदगी को लेकर मीडिया में कम ही बयान देती हैं और इस बार भी उन्होंने चुप रहकर इस अफवाहों का जवाब देने की बजाय सीधे अपने करीबी सूत्र के जरिए स्थिति साफ की।
वहीं राहुल विजय की बात करें तो वो लंबे समय से मलाइका के बेटे अर्हान के स्टाइलिस्ट हैं और दोनों के बीच एक प्रोफेशनल रिश्ते के अलावा कोई दूसरा रिश्त नहीं है। ऐसे में ये अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है।
यह भी पढ़ें: किडनैपर्स के टारगेट पर कॉमेडियन एक्टर्स! Sunil Pal, Mushtaq Khan के बाद अब किसका नंबर?
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines