मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने अपकमिंग शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (Moving in with Malaika) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो से पहले उन्होंने इसका एक मजेदार क्लिप साझा किया है, जिसमें वो अपने ही एक्टिंग करियर पर कटाक्ष करती देखी जा सकती हैं।
वीडियो के जरिए वो अपने करियर और जीवन की समस्याओं के बारे में गलत धारणाओं को दूर करती हैं। साथ ही उन्होंने साझा किया कि वह हर किसी को बात करने के लिए कुछ नया टॉपिक देना चाहती हैं। प्रोमो वीडियो सामने आते ही नेटिजेंस ने इसपर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
क्लिप में उन्होंने सिल्वर ग्लिटर वाली स्टाइलिश ड्रेस पहनी हुई है और बालों को खुला रखा है। बैकग्राउंड में, एक वॉयसओवर सुनाई दे रही है जिसमें उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के रूप में पेश किया जाता है। ये सुनकर हैरान मलाइका कहती हैं, ‘रुको, रुको, रुको। टॉप फीमेल एक्ट्रेस? हाउसफुल 2 देखी है ना? कुछ और बोल दो!” वॉयसओवर में आगे सुनाई देता, “भारत की प्रिय हस्ती मलाइका के जीवन के रोलर कोस्टर की सवारी पर जाने के लिए इस रियलिटी शो को मिस नहीं कर सकते।” मलाइका ने बीच में टोका और कहा, “एक सेकंड रुको। प्रिय हस्ती? मुझे सिर्फ चलने के लिए ट्रोल किया जाता है। कुछ और कहो।”
प्रोमो-
और पढ़िए – Malaika Arora ने खुद ही उड़ाया अपने एक्टिंग करियर का मजाक, यहां देखें
वीडियो पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, नेटिजेंस भी इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रोमो वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मलाइका के एक फैन ने लिखा, “अरे यार। जिस तरह से आपने इसे ट्रोल्स को लौटाया है, इसे देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। लव लव टीज़र पहले से ही पसंद है। दूसरे ने कमेंट किया, “अब समय आ गया है मलाइका को देखने के लिए 1 साल की हॉटस्टार मेंबरशिप ली जाए।” एक अन्य ने लिखा, “बेस्ट ऑफ लक डियर मैम।” कई फैंस ने उनके वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजी ड्रॉप किए।
‘मूविंग इन विद मलाइका’ 5 दिसंबर को रिलीज होगी और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस शो के जरिए मलाइका अरोड़ा अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी।
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
21 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines