Malaika Arora First Post After Father’s Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का कुछ ही दिन पहले निधन हुआ है। मलाइका और उनका पूरा परिवार अभी इस गम से बाहर नहीं निकला है और फैमिली इस दुख से उभरने की कोशिश कर रही है। जबसे मलाइका के पिता का निधन हुआ तबसे ही एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं देखा गया। हालांकि पिता के निधन के 19 दिन बाद अब मलाइका ने पहला पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने मन की बात भी कही है। आइए जानते हैं कि आखिर मलाइका ने ऐसा क्या लिखा है?
मलाइका ने लिखी मन की बात
पिता के निधन के बाद मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अक्टूबर आपके लिए अच्छा होगा स्कोर्पियो. एम। मलाइका के इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस शायद ये खुद के लिए कह रही है और उम्मीद कर रही है कि अक्टूबर में सब ठीक हो जाएगा। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस के लिए सब ठीक होने की ही दुआ कर रहे हैं।
Malaika Arora
अनिल मेहता के निधन से बेहाल हुआ परिवार
गौरतलब है कि 11 सितंबर को खबर आई कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि मलाइका के पिता ने सुसाइड किया है, लेकिन इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात करें तो उसमें मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताया गया।
पीड़ित परिवार के साथ नजर आया बॉलीवुड
अनिल मेहता के निधन के बाद ना सिर्फ मलाइका बल्कि पूरा परिवार ही बेहद बुरे दौर से गुजरा है। हालांकि मलाइका और उनकी फैमिली के इस बुरे वक्त में बॉलीवुड ने उनका सपोर्ट किया और अरबाज खान से लेकर अर्जुन कपूर तक हर कोई मलाइका और उनके परिवार के संग नजर आया। इस दौरान पूरा खान परिवार, अरबाज खान की वाइफ शूरा खान, करीना कपूर, शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान सहित तमाम बॉलीवुड सितारे मलाइका और उनकी फैमिली के साथ दिखे।
अर्जुन कपूर ने किया पूरा सपोर्ट
बता दें कि जब मलाइका के पिता के निधन की खबर आई, उस वक्त मलाइका मुंबई में नहीं थी। मलाइका के आने से पहले ही अरबाज खान और अर्जुन कपूर उनके घर जा चुके थे। साथ ही अर्जुन कपूर दुख की इस घड़ी में पल-पल मलाइका के साथ नजर आए।
यह भी पढ़ें- Devara: Part 1 को चौथे दिन बड़ा झटका, एक-दो नहीं फिल्म को हुआ 25 करोड़ से भी ज्यादा का घाटा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
19 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines