Malaika Arora Father Post-Mortem Report: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। कूपर हॉस्पिटल में अनिल मेहता के शव का पोस्टमार्टम हुआ। प्राथमिक रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई जा रही है। रिपोर्ट को फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। बता दें कि कल रात 8 बजे के करीब अनिल की बॉडी का पोस्टमार्टम हुआ है। वहीं आज मलाइका के पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बालकनी से गिरने से गई अनिल की जान
अनिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें उनकी मौत की वजह का भी खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में सामने आया है कि मल्टीपल इंजरी की वजह से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि बीते दिन 11 सितंबर को अनिल मेहता की उनके घर की बालकनी से गिरने की वजह से मौत हो गई। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अनिल ने सुसाइड किया है, लेकिन इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।
कब होगा अंतिम संस्कार?
बता दें कि आज 12 सितंबर को मलाइका के पिता अनिल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सामने आ रही जानकारी और रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि 12 सितंबर को सुबह 11 बजे सांताक्रूज में हिंदू श्मशान घाट में अनिल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक भी अनिल की मौत का कारण पता नहीं लगा है। कयास यही लगाए जा रहे हैं कि अनिल ने सुसाइड किया है, लेकिन कुछ भी कंफर्म नहीं है।
बॉलीवुड कर रहा पूरा सपोर्ट
मलाइका के पिता की मौत से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। हर कोई मलाइका और उनके परिवार को सपोर्ट करने के लिए इस वक्त उनके साथ खड़ा है। बॉलीवुड सेलेब्स को मलाइका के पेरेंट्स के घर देखा गया। पूरा खान परिवार भी पीड़ित परिवार को सपोर्ट करता नजर आया। हालांकि इस घटना के वक्त मलाइका सिटी में नहीं थीं, लेकिन पिता के निधन की खबर मिलते ही, एक्ट्रेस तुरंत मुंबई वापस आ गईं।
यह भी पढ़ें- Video: Malaika Arora के पिता के कितने करीब थे अरहान? नाना के निधन से गहरा सदमा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines