Live Updates
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सेलेब्स
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अलवीरा खान, गीता कपूर, सुनिधि चौहान समेत कई सेलेब्स श्मशान घाट पहुंचे। देखें यह वीडियो..
अंतिम संस्कार में ओरी भी शामिल हुए
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओरी भी श्मशान घाट पहुंचे। बता दें कि अनिल मेहता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज स्थित हिंदू श्मशान घाट में हो रहा है।
अमृता अरोड़ा पति-बेटे के साथ पहुंचीं
पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के लिए उनकी छोटी बेटी अमृता अरोड़ा भी घर से श्मशान घाट के लिए निकलती नजर आईं। इस दौरान उनके पति और बेटा भी साथ दिखे।
गौहर खान भी श्मशान घाट में नजर आईं
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज में हिंदू श्मशान घाट में किया जा रहा है। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गौहर खान भी श्मशान घाट पहुंचीं।
सोफिया चौधरी अंतिम संस्कार में पहुंची
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने सोफिया चौधरी भी श्मशान घाट पहुंचीं। सोफिया बीते दिन भी मलाइका अरोड़ के घर शोक जताने पहुंची थीं।
करीना कपूर श्मशान घाट पहुंचीं
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करीना कपूर भी श्मशान घाट पहुंचीं। करीना से पहले उनके पति सैफ और उनकी बहन करिश्मा एक साथ एक कार आए थे। वहीं करीना अकेले अपनी कार में श्मशान घाट आईं।
फरान खान भाई साजिद खान के साथ आईं
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के आज फराह खान भी पहुंची। उनके साथ भाई साजिद खान भी आए। हालांकि बीते दिन दोनों के मलाइका के घर स्पॉट न होने की चर्चा मीडिया में रही, लेकिन आज दोनों अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे।
बेटे के साथ आए सोहेल खान
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोहेल खान भी पहुंचे। उनके साथ बेटे निर्वाण भी आए। दोनों एक कार में श्मशान घाट के बाहर दिखे।
सैफ अली खान और करिश्मा कपूर आए
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफ अली खान भी पहुंचे। उनके साथ करिश्मा कपूर भी नजर आईं।
बेस्ट फ्रेंड शिबानी भी पहुंचीं
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने उनकी बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर भी पहुंचीं। वे बीते दिन भी शोक जताने के लिए मलाइका अरोड़ा के घर पहुंची थीं।
अरबाज खान पत्नी शुरा खान के साथ पहुंचे
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस के पूर्व पति अरबाज खान भी पहुंचे। उनके साथ उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान भी नजर आईं।
मलाइका अरोड़ा की मां भी रोती नजर आईं
मलाइका अरोड़ा के घर से एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे अपनी मां के साथ नजर आईं। उनकी मां भी रो रही हैं और वे उन्हें पकड़कर कार की तरफ ले जाती हैं। इस दौरान मलाइका के बेटे अरहान अपनी मां और नानी को संभालते दिखे।
अर्जुन कपूर भी श्मशान घाट पहुंचे
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में अर्जुन कपूर भी नजर आए। वे श्मशान घाट पहुंचे। सामने आए वीडियो में अर्जुन कपूर अपनी कार से उतरकर श्मशान घाट के अंदर जाते दिखे। उनके आगे-आगे मलाइका अरोड़ा एंटर हुईं।
मां को संभालते दिखे बेटे अरहान
मलाइका अरोड़ा के घर से बाहर से एक और वीडियो सामने आया है। इसमें मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान खड़े हैं। मलाइका रोती नजर आ रही हैं और अरहान उन्हें संभालते दिखे।
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका सफेद रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं और वे अपने माता-पिता के घर पहुंची हैं।
गिरने पर चोट लगने से हुई अनिल की मौत
मलाइका अरोड़ा के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज सुबह सामने आई। कूपर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हुआ, जिसकी रिपोर्ट में अनिल की मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई गई है। बीते दिन घर की बालकनी के नीचे अनिल गिरे पड़े थे और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
अर्जुन कपूर मुश्किल वक्त में साथ खड़े दिखे
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर पिछले दिनों बॉलीवुड में काफी गॉसिप रहीं। वे कई दिन से साथ नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन इन सभी के बीच बीते दिन अर्जुन कपूर दुख की घड़ी में मलाइका अरोड़ा के साथ दिखे। वे सुबह ही मलाइका अरोड़ा के घर पहुंच गए थे और देररात उनके जाने के बाद ही वे गए। पूरा दिन वे मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे और हालात संभालते नजर आए।
सलमान खान के अलावा पूरा परिवार दिखा
मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर सुनते ही पूरा खान परिवार उनके घर पहुंचा, लेकिन सलमान खान नजर नहीं आए। अरबाज खान जहां सबसे पहले पहुंचे, वहीं उनके पिता सलीम खान, मां सलमा और हेलेन, बहन अलविरा, अर्पिता और मलाइका के बेटे अरहान खान भी एक्ट्रेस के पिता के घर पहुंचे। अर्पिता देररात मलाइका के घर से निकलती दिखीं।
करिश्मा और करीना कपूर भी दिखीं
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर शोक जताने एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी पहुंचीं। करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ही एक्ट्रेस के घर से देररात निकलती नजर आईं। मलाइका अरोड़ा के जाने के बाद दोनों बहनें निकलीं। सुबह से ही दोनों बहनें अपनी दोस्त के दुख में साथ दिखीं।
मलाइका अरोड़ा के घर देररात पहुंचीं काजोल
मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड उनके माता-पिता के घर पहुंचा। दिनभर जहां सेलेब्स का आना जाना लगा रहा। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी दिखीं। वे देररात उनके घर से निकलती नजर आईं।
हादसा या सुसाइड अभी क्लीयर नहीं?
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के 62 वर्षीय पिता अनिल मेहता का बीते दिन मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर आयशा मैनोर में निधन हुआ था। उनका शव जिन हालातों में मिला, देखकर पुलिस को लग रहा है कि उन्होंने सुसाइड की है, वहीं परिजनों का कहना है कि उनके साथ हादसा हुआ। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक्ट्रेस की मां ने भी पूरा घटनाक्रम मीडिया से शेयर किया।
Malaika Arora Father Funeral Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह सांताक्रूज के हिंदू श्मशान घाट में किया गया। इससे पहले आज सुबह उनका पार्थिव शरीर बाबा अस्पताल से घर लाया गया, जहां उनकी अंतिम रस्में निभाई गईं। वहीं अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब सांताक्रूज स्थित हिंदू श्मशान घाट पहुंचे। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम सफर और अंतिम संस्कार से जुड़े पल-पल के लाइव वीडियो यहां देखें…
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
7 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
10 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
11 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines