Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने पिता अनिल मेहता के अचानक निधन से टूट गई हैं। इसका अंदाजा एक्ट्रेस की उस पोस्ट से लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने अपने पिता को खोने का गम जाहिर किया था। बता दें कि एक्ट्रेस के पिता ने बुधवार की सुबह कथित तौर पर अपने घर की बालकनी से कूदकर जान दे दी थी।
अचानक हुई इस अनहोनी से अरोड़ा फैमिली को गहरा सदमा लगा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मलाइका अरोड़ा के लिए ये वक्त सबसे मुश्किल है। दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा उनके सपोर्ट में आए हैं और एक्ट्रेस के लिए मीडिया से खास गुजारिश की है।
विजय वर्मा ने किया ट्वीट
बता दें कि ‘मिर्जापुर’ एक्टर विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मलाइका अरोड़ा और उनके शोकाकुल परिवार के लिए मीडिया से खास गुजारिश की है। एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए मीडिया से ‘विनम्रता’ बनाए रखने की अपील की है।
विजय वर्मा ने ट्वीट में लिखा, ‘कृपया शोकाकुल परिवार को इस वक्त अकेला छोड़ दें। उनके लिए वैसे भी यह वक्त आसान नहीं है। थोड़ा तो विनम्रता और कृपा रखो मीडिया वालों।’
यह भी पढ़ें: मशहूर टीवी एक्ट्रेस के साथ गणपति पंडाल में हुई बदसलूकी, वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो
पैपराजी पर भड़के थे अर्जुन
बता दें कि तमन्ना भाटिया के बॉयफ्रेंड विजय वर्मा का ये ट्वीट उस वक्त आया है, जब हाल ही में अर्जुन कपूर ने मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। दरअसल, बीते दिन मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ मां के घर से बाहर निकल रही थीं। उनके साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद रहे।
जैसे ही एक्ट्रेस कार की ओर बढ़ीं तो पैपराजी ने उनकी फोटो खींचने के लिए कार को रोका। इस पर अर्जुन कपूर ने मीडिया को इशारा करते हुए पीछे हटने के लिए कहा। साथ ही मलाइका को जाने देने के लिए कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वरुण धवन ने लगाई थी क्लास
पैपराजी की इन हरकतों पर भड़कते हुए विजय वर्मा ने मीडियाकर्मियों से खास गुजारिश की है। बता दें कि इससे पहले एक्टर वरुण धवन भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पैपराजी की क्लास लगाते हुए दिखाई दिए थे। वरुण ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि शोकाकुल परिवार के चेहरे पर कैमरा तानना संवेदनशीलता है।
एक्टर ने लिखा था, ‘कृपया विचार करें कि आप लोग क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। शोक मना रहे लोगों पर इसका क्या असर होगा? मैं जानता हूं कि आपका काम है लेकिन ये सहजता नहीं हो सकती।’ अपनी पोस्ट के साथ वरुण धवन ने हैशटैग ह्यूमैनिटी भी पोस्ट किया था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने सुसाइड की या फिर ये हादसा था इस बारे में फिलहाल मुंबई पुलिस जांच कर रही है। परिवार के बयान भी लिए जा रहे हैं। बता दें कि अनिल मेहता के पिता का अंतिम संस्कार बीते दिन गुरुवार को मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट पर किया गया था। इस दुखद पल में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे और मलाइका अरोड़ा को सांत्वना दी। वहीं ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर भी एक्ट्रेस का सपोर्ट सिस्टम बने दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines