हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Malaika Arora के लिए करीना कपूर ने दी बड़ी कुर्बानी, दोस्ती के लिए निभाया असली फर्ज

Malaika Arora Father Death: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है। दुख की इस घड़ी में करीना कपूर ने अपनी दोस्त मलाइका का दुख बांटने के लिए बड़ी कुर्बानी दे डाली है।

विज्ञापन
Malaika Arora Father Death.

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि उन्होंने कथित तौर पर बांद्रा स्थित अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मौत के पीछे की वजह क्या है इसके पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। दुख की इस घड़ी में मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बीच एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी खास दोस्त मलाइका के लिए बड़ी कुर्बानी दे डाली है। उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए दोस्ती की बड़ी मिसाल कायम की है।

मलाइका अरोड़ा के लिए करीना की कुर्बानी  

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के बाद से इंडस्ट्री के कई सेलेब्स एक्ट्रेस के घर पहुंचे। दुख की इस घड़ी में मलाइका के एक्स पति अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके साथ खड़े नजर आए। उनके अलावा करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी पहुंची।

बताया जाता है कि करीना कपूर ने अपनी खास दोस्त मलाइका के लिए बड़ी कुर्बानी देते हुए अपनी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Malaika Arora के पिता डिप्रेशन का थे शिकार? पड़ोसियों ने बताया आंखों देखा सच

दोस्त के लिए कर दिया बड़ा काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर ने अपनी खास दोस्त मलाइका अरोड़ा के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ से रिलेटेड सारे इवेंट्स को कैंसिल कर दिया है। बताया जाता है कि एक्ट्रेस की टीम ने सारे इवेंट्स को कुछ वक्त के लिए टाल दिया है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि करीना का फिल्म से रिलेटेड एक इवेंट आज मुंबई में होना था जिसमें जाने से उन्होंने मना कर दिया है। बता दें कि करीना कपूर की ये फिल्म कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में करीना ने अपनी दोस्त मलाइका के दुख को प्रॉयोरिटी देते हुए बड़ी कुर्बानी दे डाली है।

सेलेब्स भी पहुंचे दुख बांटने

बता दें कि बी टाउन में मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। ऐसे में जब मलाइका के पिता अनिल मेहता का निधन हुआ तो करीना तुरंत ही अपनी दोस्त मलाइका को सहारा देने उनके पेरेंट्स के घर पहुंची। साथ ही एक्ट्रेस का दुख बांटा। उनके अलावा इंडस्ट्री के और सेलेब्स भी दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हुए। सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola