Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद से पूरी फैमिली बेहद परेशान है। बीते दिन यानी 12 सितंबर को अनिल मेहता का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स अनिल को अंतिम विदाई देने के लिए आए। इस दौरान करीना कपूर, गीता, अरबाज खान, शूरा खान सहित कई सितारों को देखा गया। गौरतलब है कि कथित तौर पर कहा जा रहा है कि अनिल मेहता ने सुसाइड किया है। हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है और अब एक हैरान करने वाला दावा पुलिस सूत्रों ने इस मामले में किया है।
सूत्रों का दावा
हाल ही में पुलिस सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि अनिल मेहता ने बेटी से बात करने के बाद अपने फोन को बंद कर लिया था। दरअसल, इस मामले में जानकारी आई कि अनिल मेहता कथित तौर पर परेशान थे और उन्होंने अपनी बेटियों को ही आखिरी फोन किया था, लेकिन पुलिस सूत्रों ने अब दावा किया है कि बेटियों से बात करने के बाद अनिल ने अपने फोन को बंद कर लिया था।
मलाइका और अमृता ने दिया बयान
सूत्रों ने बताया कि बेटियों के बाद जब परिवार के सदस्यों ने अनिल को फोन करके उनका हाल जानने की कोशिश की, तो अनिल ने अपना फोन बंद कर लिया था। बीते दिन यानी 12 सितंबर को पुलिस ने मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और उनकी मां के बयान दर्ज किए हैं। मलाइका और अमृता ने अपने बयान में कहा है कि उनके पिता ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि मैं बीमार और थका हुआ हूं।
अनिल की मौत की वजह नहीं आई सामने
पुलिस अब डॉक्टर और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज करेगी। देखने वाली बात होगी कि इस मामले में अब क्या नई बात सामने आती है। गौरतलब है कि अनिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह मल्टीपल इंजरी आई है। हालांकि अगर अनिल ने सुसाइड किया है और अगर पुलिस को अनिल की मिसिंग डायरी नहीं मिलती है, तो अनिल की मौत की वजह एक राज ही रह सकती है।
जांच कर रही है पुलिस
पुलिस इस केस की बेहद गंभीरता से जांच कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि अगर अनिल की मिसिंग डायरी मिल जाती है, तो हो सकता है कि मौत की वजह का हिंट मिल जाए या फिर वजह ही सामने आ जाए, क्योंकि अनिल की मौत के बाद कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora के पिता के सुसाइड एंगल को झुठला रहे 3 बयान, क्या मिसिंग डायरी में खुलेंगे राज?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines