Malaika Arora Father Death Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता वैसे तो लाइमलाइट से बहुत दूर रहते थे। उन्हें कैमरे के सामने बहुत कम ही बार दोनों बेटियों के साथ स्पॉट किया गया लेकिन उनकी मौत ने इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी शॉक्ड कर दिया है। उनके निधन के बाद से अब तक कई बातें सामने आ रही हैं कि कहीं वो बीमारी का शिकार तो नहीं थे या फिर डिप्रेशन में आकर उन्होंने यह कदम उठाया?
इन सवालों के बीच मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। साथ ही बताया कि मौत से ठीक पहले वो किस हालत में थे और उस वक्त का माहौल कैसा था? दरअसल, रिपोर्ट्स के मुतबिक अनिल मेहता के कुछ पड़ोसियों का कहना था कि एक्ट्रेस के पिता बीमार चल रहे थे। कुछ ने यह भी कहा कि वो डिप्रेशन का शिकार थे। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा के पिता ने बीते दिन बुधवार को कथित तौर पर बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।
मलाइका की मां ने किया खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस की मां जॉयस पॉलीकार्प का बयान दर्ज किया है। इस दौरान उन्होंने अनिल मेहता को किसी भी तरह की बीमारी होने से साफ इनकार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉयस पॉलीकार्प ने पुलिस को बताया कि मलाइका के पिता को किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी। वो पूरी तरह से स्वस्थ थे। हालांकि उनके घुटने में थोड़ा दर्द जरूर था लेकिन ये सुसाइड की वजह नहीं हो सकती थी। हालांकि पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बता रही है।
जॉयस पॉलीकार्प ने यह भी बताया कि अनिल मेहता तलाक से तलाक के बावजूद वो उनके साथ रहती थीं। अनिल को रोज सुबह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ने की आदत थी। बुधवार सुबह जब वो बालकनी में नजर नहीं आए तो उन्हें टेंशन हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब जॉयस पॉलीकार्प ने बालकनी में जाकर देखा तो वहां उनकी सिर्फ चप्पलें थीं। इसके बाद जब उन्होंने बालकनी से नीचे की ओर झांककर देखा तो नीचे काफी शोर मचा हुआ था। वहीं गार्ड हेल्प के लिए चिल्ला रहा था।
यह भी पढ़ें: मैं अब थक चुका हूं… अंतिम पलों में Anil Mehta ने मलाइका-अमृता को किया था कॉल
पिछले साल अस्पताल में हुए थे भर्ती
बता दें कि खबर ये भी आई कि अनिल मेहता को पिछले साल 2023 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान खुद मलाइका भी अपने पिता से मिलने अस्पताल में पहुंची थीं लेकिन उनकी हेल्थ पर ज्यादा कुछ अपडेट नहीं आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोसाइटी के गार्ड ने भी पुलिस को दिए बयान में बताया कि अनिल मेहता बिल्कुल स्वस्थ थे और घर से बाहर आते-जाते रहते थे। ऐसे में मामले की गुत्थी और ज्यादा उलझती जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी क्लीयर नहीं
अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। प्राथमिक रिपोर्ट में मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई गई है। बता दें कि पुलिस ने अनिल मेहता के शव का कूपर हॉस्पिटल में भेजा था। वहीं विसरा रिपोर्ट को फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता का अंतिम संस्कार आज 11 बजे मुंबई के सांताक्रूज स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines