Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने बीते दिन बुधवार की सुबह खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। बताया गया कि एक्ट्रेस के पिता ने सुबह करीब 9 बजे के आसपास बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर जान दे दी।
उनकी मौत सुसाइड थी या हादसा इसके बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अनिल मेहता ने जान देने से पहले अपनी दोनों बेटियों मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को कॉल किया था। मौत से अंतिम पलों में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से अपने दिल की बात शेयर की थी और फिर जान दे दी।
मौत से पहले दोनों बेटियों से की बात
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के सुसाइड मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले जांच में जो बात सामने निकलकर आई है, उसके मुताबिक पुलिस का कहना है कि अनिल मेहता ने खुदकुशी करने से पहले अपनी बेटियों मलाइका अरोड़ा और अनिल अरोड़ा को कॉल किया था।
मौत से पहले अंतिम पलों में उन्होंने दोनों बेटियों से बात करते हुए कहा था, ‘मैं बीमार हूं, अब थक गया हूं।’ उन्होंने मलाइका और अमृता से बीमारी से परेशान होने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: सुसाइड या हादसा! Malaika Arora के पिता की मौत का असली सच क्या? उठने लगे सवाल
सिगरेट के बहाने बालकनी से दी जान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल मेहता ने अपनी छोटी बेटी अमृता अरोड़ा से बात की थी उसके बाद जान दे दी। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि मलाइका के पिता अनिल मेहता ने जिस वक्त सुसाइड किया उनकर मां जॉयस भी उसी बिल्डिंग के फ्लैट में मौजूद थीं।
दरअसल, दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। अनिल मेहता रोज सुबह एक्ट्रेस की मां को हेलो बोलने आते थे, लेकिन बुधवार सुबह ऐसा नहीं हुआ। बताया जाता है कि अनिल मेहता सिगरेट पीने के बहाने से बालकनी में आए और 6वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
मौत से सदमे में पूरा परिवार
उधर, जैसे ही मलाइका अरोड़ा को अपने पिता की मौत के बारे में जानकारी मिली वो तुरंत पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। अनिल मेहता की मौत से पूरा अरोड़ा परिवार गहरे सदमे में है। बताया जाता है कि पिता की मौत से मलाइका और अमृता का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। इसके अलावा पुलिस सुसाइड मामले में जांच कर रही है। बता दें कि अनिल मेहता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के हिंदू श्मशान घाट में आज सुबह 11 बजे किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines