Malaika Arora Father Death: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। हर कोई पीड़ित परिवार के लिए दुआ कर रहा है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। कथित तौर पर सामने आया है कि एक्ट्रेस के पिता ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है, लेकिन इस वक्त पूरा परिवार सदमे में है। दूसरी ओर, बता दें कि मलाइका अरोड़ा के माता-पिता का तलाक हो चुका था, लेकिन फिर भी दोनों साथ रहते थे, आखिर क्यों? आइए हम आपको दोनों के साथ रहने की वजह बताते हैं…
इसलिए साथ रहते थे मलाइका के माता-पिता
गौरतलब है कि मलाइका के पेरेंट्स तलाक लेकर अलग हो गए थे, लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि मलाइका की मां और उनके पहले पिता तलाक लेकर अलग हो चुके हैं और एक्ट्रेस की मां और उनके दूसरे पिता साथ रहते थे। इतना ही नहीं बल्कि timesnownews की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये भी सामने आया है कि मलाइका के सौतेले पिता अनिल और उनकी मां भी तलाक हो चुका है, लेकिन तलाक के बाद भी दोनों साथ रहते थे। इस दावे की News24 पुष्टि नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। भले ही कुछ भी हो लेकिन दोनों परिवार के लिए साथ रहते थे। मलाइका और उनकी बहन दोनों ही बहुत छोटी थीं, जब इनके पेरेंट्स अलग हो गए थे, लेकिन इन दिनों पूरा परिवार साथ नजर आता रहा है।
पिता के निधन के वक्त पुणे में थीं मलाइका
अनिल मेहता के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। पिता की मौत के वक्त मलाइका पुणे में थी। एक्ट्रेस को जैसे ही पिता के निधन की खबर मिली, वे तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं।मलाइका से पहले बी-टाउन के कई सेलेब्स एक्ट्रेस के पेरेंट्स के घर पहुंच चुके थे।
मलाइका ने शेयर किया पोस्ट
पिता के निधन पर मलाइका ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट लिखी है, उसमें लिखा है कि हमें अपने लविंग पापा, अनिल मेहता के निधन की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद दुख हो रहा है। वह एक जेंटल सोल, एक समर्पित दादा, एक प्यार करने वाले पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार यहीं है। इस नुकसान से गहरा सदमा और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और चाहने वालों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की तारीफ करते हैं। जॉयस, मलायका, अमृता, शकील, अरहान, अजान, रेयान। कैस्पर, एक्सल, डफी और अनिल कुलदीप मेहता 22/02/1962 – 11/09/2024। मलाइका के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक्ट्रेस का दुख बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मैं अब थक चुका हूं… अंतिम पलों में Anil Mehta ने मलाइका-अमृता को किया था कॉल, फिर दी जान
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines