Malaika Arora की पिता के निधन पर पहली पोस्ट, आज यहां अंतिम संस्कार

Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा ने पिता को खोने के बाद पहला रिएक्शन इंस्टाग्राम पर दिया है। उन्होंने लिखा है कि पिता को खोने का दुख है। परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, अनिल मेहता के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी जानकारी मिली है।

Malaika Arora Father Death

Malaika Aroras Father Anil Mehta Death: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का अंतिम संस्कार आज सांताक्रूज के हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। मुंबई के बांद्रा स्थित घर में बालकनी से कूदने के बाद उनकी मौत हो गई थी। अब 12 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार होगा। परिवार ने इस कठिन समय में गोपनीयता बरतने का अनुरोध किया है। वहीं, फिल्म और उद्योग जगत की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा पिता की मौत के बाद सदमे में हैं। 11 सितंबर को दुखद खबर आई थी। पुलिस के अनुसार अनिल मेहता ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा ने बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है। मलाइका ने दुखद मोनोक्रोम नोट साझा किया है। जिसमें पिता की तस्वीर साझा कर लिखा है कि हमें अपने प्यारे पिता अनिल मेहता के निधन की जानकारी देने की घोषणा करते दुख हो रहा है। एक समर्पित दादा, सौम्य आत्मा, प्यारे पिता और हम सबके अच्छे दोस्त हमारे बीच नहीं रहे। उनके जाने के बाद वे सदमे में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

विज्ञापन

हम लोग मीडिया और शुभचिंतकों से अनुरोध करते हैं कि गोपनीयता बनाए रखें। हम आपका पूरा सम्मान और समर्थन करते हैं। अंत में लिखा गया है। आभार के साथ जॉयस, अमृता, मलाइका, अरहान, अजान, शकील, रेयान, कैस्पर, डफी, एक्सल और बडी-अनिल कुलदीप मेहता

पुणे में थीं मलाइका अरोड़ा

बता दें कि अनिल मेहता के निधन के बाद सबसे पहले उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे थे। ANI के मुताबिक जिस समय डेथ हुई, उस समय मलाइका पुणे में थीं। वहीं, मलाइका और अमृता को सांत्वना देने उनके घर डिजाइनर सब्यसाची, विक्रम फडनीस, सलमान खान, सोहेल खान, किम शर्मा, सलीम खान, अर्जुन कपूर, रितेश सिधवानी, नेहा धूपिया, सीमा सजदेह, अरहान खान, अंगद बेदी, सोफी चौधरी आदि सितारे पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ