Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अनिल मेहता ने बीते दिन बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस खबर से हर कोई स्तब्ध है। वहीं मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि अनिल मेहता ने बुधवार की सुबह 9 बजे अपने बांद्रा स्थित फ्लैट की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। जिस वक्त उन्होंने यह कदम उठाया उस वक्त मलाइका पुणे में थीं। जैसे ही एक्ट्रेस को अपने पिता की मौत की खबर मिली तो वो तुरंत ही मुंबई पहुंची। पिता को खोने का गम एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ देखा गया।
अनिल मेहता की क्यों गई जान?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने बुधवार को कथित पर अपनी घर की बालकनी से कूदकर जान दी है। हालांकि उनकी मौत पर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस के पिता ने सुसाइड अटेम्ट किया है, जबकि मलाइका के करीबी सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक बयान में बताया कि उनकी अनिल मेहता की मौत सुसाइड नहीं थी। उन्होंने इस अनहोनी को हादसा करार दिया है।
यह भी पढ़ें: मैं अब थक चुका हूं… अंतिम पलों में Anil Mehta ने मलाइका-अमृता को किया था कॉल
अनिल मेहता के क्या थे आखिरी शब्द?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने सुसाइड से पहले अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता अरोड़ा को कॉल किया था। बताया जाता है कि कॉल पर उन्होंने अपनी बेटियों से बातचीत की थी और बताया था कि वो अब पूरी तरह से थक चुके हैं।
मरने से पहले उनके आखिरी शब्द से थे, ‘मैं बीमार हूं, थक चुका हूं।’ उनकी बातों से साफ जाहिर हो रहा है कि शायद अनिल मेहता ने बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाया है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
पड़ोसी ने बताया नहीं थे बीमार
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता को लेकर पड़ोसियों ने भी पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पड़ोसियों का कहना है कि अनिल मेहत काफी सज्जन इंसान थे। उन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं थी। इन बातों ने मामले की गुत्थी को और उलझा दिया है।
यह भी पढ़ें: सुसाइड या हादसा! Malaika Arora के पिता की मौत का असली सच क्या?
फिलहाल मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अनिल मेहता ने सुसाइड की थी या ये हादसा था। फिलहाल कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines