Malaika Arora Father Death:मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से अच्छी खबरें सामने नहीं आ रहीं। पहले उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग ब्रेकअप की अफवाहें सामने आईं। वहीं, अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने आज सुबह करीब 9 बजे अपने मुंबई वाले घर से छलांग लगा दी है। छत से कूदकर एक्ट्रेस के पिता ने आत्महत्या कर ली।
मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या
ये खबर सुनकर हर कोई शॉक्ड है। वहीं, मलाइका ये न्यूज मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए निकल चुकी हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस के पिता का शव अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। अनिल अरोड़ा ने अचानक ये कदम क्यों उठाया अभी इसे लेकर तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अरबाज खान अब अपनी एक्स वाइफ और उनके परिवार को संभालने पहुंच चुके हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
11 साल की उम्र में पिता से बिछड़ गई थीं एक्ट्रेस
आज अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) और मलाइका अरोड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया है। बता दें, मलाइका का साथ वैसे तो अपने पिता से बचपन में ही छूट गया था। दरअसल, जब वो महज 11 साल की थी तब उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प (Joyce Polycarp) और पिता अनिल अरोड़ा का तलाक हो गया था। उस वक्त मलाइका काफी छोटी थीं जब उन्हें इस मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ा। मलाइका और उनकी बहन अमृता इस तलाक के बाद अपनी मां के साथ ही शिफ्ट हो गई थीं।
यह भी पढ़ें: Badshah को नहीं पसंद अपना खुद का कौन-सा गाना? बोले- ‘ज्यादा मेहनत नहीं करी…’
तलाक के बाद मां ने अकेले की परवरिश
इन दोनों बहनों ने चेंबूर में अपनी मां के साथ ही जिंदगी के अच्छे-बुरे दिन देखे हैं। पति से अलग होने के बाद मलाइका की मां ने ही दोनों बेटियों की परवरिश की और उनका पालन-पोषण भी किया। हालांकि, मां-बाप के अलग होने से मलाइका ने जिंदगी को अलग नजर से देखना शुरू कर दिया था। इनके अलगाव से एक्ट्रेस ने जिंदगी में आगे बढ़ते रहना सीखा और साथ ही खुद को इंडिपेंडेंट भी बनाया।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines