Malaika Arora Father Death Inside Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को लेकर बुरी खबर आ रही है। उन्होंने कथित तौर पर बांद्रा स्थित अपने फ्लैट से कूदकर जान दे दी। घटना सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जाता है कि जिस वक्त अनिल अरोड़ा ने सुसाइड की उस वक्त मलाइक पुणे में थीं। फिलहाल एक्ट्रेस के पिता ने सुसाइड क्यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
उधर, अपने पिता की मौत की खबर सुनकर मलाइका अरोड़ा मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा जब 11 साल की थीं, जब उनके पिता अनिल अरोड़ा और मां जॉयस पॉलीकार्प का तलाक हो गया था।
क्यों बेटियों से दूर रहते थे पिता?
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा लाइमलाइट से काफी दूर रहते थे। उन्हें दोनों बेटियों मलाइका और अमृता के साथ बहुत कम बार ही पब्लिकली स्पॉट किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अरोड़ा को अपनी बेटी मलाइका अरोड़ा का बॉलीवुड में काम करना बिल्कुल पसंद नहीं था।
इस वजह से वो अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता से अलग रहना पसंद करते थे। वहीं माता-पिता के तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा भी अपनी मां और बहन के साथ मुंबई के चेंबूर इलाके में शिफ्ट हो गई थीं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने छत से कूदकर दी जान
सुसाइड की वजह का खुलासा नहीं
बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा इंडियन नेवी में रह चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल 2023 में उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी हेल्थ पर कोई अपडेट नहीं आया था। बताया जाता है कि मलाइका बीते दिनों मंगलवार को ही अपने पिता और मां से मिलने पहुंची थीं। अगले ही दिन आज सुबह एक्ट्रेस के पिता ने सुसाइड कर ली। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सुसाइड की खबर सुनते ही दौड़े अरबाज
बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने जिस वक्त सुसाइड की तब एक्ट्रेस पुणे में थीं। उनके निधन की खबर सुनते ही एक्ट्रेस मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। उधर, मलाइका के एक्स पति और एक्टर अरबाज खान तुंरत बांद्रा स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी से पहले एक्स दामाद ने पहुंचकर अपना फर्ज पूरा किया। उनके अलावा अर्जुन कपूर, सोहेल खान और सलीम खान अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं।
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
2 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
3 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
4 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
6 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
7 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
8 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines