Malaika Arora Father Commit Suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने कथित तौर पर जान दे दी है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका के पिता ने छत की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुसाइड की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
पुलिस पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं अरबाज खान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
सदमे में अरोड़ा परिवार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह करीब 9 बजे के आसपास बांद्रा स्थित बिल्डिंग से छलांग लगाई है। उनकी मौत की वजह का खुलासा फिलहाल अभी नहीं हुआ है। इस दुखद खबर से पूरी अरोड़ा फैमिली सदमे में है। वहीं इस मुश्किल घड़ी में एक्टर अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे हैं। उनके अलावा घटनास्थल पर सीनियर इंस्पेक्टर मराठे और डीसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे है।
बताया जाता है कि जिस वक्त अनिल अरोड़ा ने सुसाइड की उस वक्त एक्ट्रेस मलाइका घर पर मौजूद नहीं थीं। एक्ट्रेस फिलहाल पुणे से मुंबई के लिए निकल चुकी हैं।
पिछले साल अस्पताल में हुए थे भर्ती
बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वो इंडियन नेवी का हिस्सा रह चुके हैं। बता दें कि उन्होंने मलयाली क्रिश्चियन परिवार की जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी। पिछले साल 2023 में अनिल अरोड़ा खराब स्वास्थ्य होने के चलते अस्पताल में एडमिट हुए थे। हालांकि उनकी हेल्थ पर उस वक्त कोई अपडेट सामने नहीं आया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि मलाइका के पिता का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस सुसाइड की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली राहत, 2 नवंबर तक नहीं होगी कोई कार्रवाई
3 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
52 mins ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
2 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
4 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
5 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines