मुंबई: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) शनिवार को डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो के शो स्टॉपर बने। रैंप वॉक करने के लिए एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ पहुंचे थे, जहां अर्जुन को स्टेज पर आग लगाते हुए देखा गया, तो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora captures Arjun Kapoor) इस मोमेंट को अपने मोबाइल फोन में कैप्चर करती नजर आईं।
स्टेज पर वॉक करते हुए अर्जुन ने उन्हें फ्लाइंग किस दिया। वहीं मलाइका उनके खास पल को वीडियोज में कैद करती नजर आईं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। मलाइका अरोड़ा को दिल्ली में FDCI इंडिया कॉउचर वीक 2022 में रैंप वॉक करते हुए अर्जुन का समर्थन करते देखा गया। अर्जुन के रैंप पर आते ही वो उनके लिए चीयर करती रहीं। वहीं अन्य वीडियो में अर्जुन फोटोग्राफर्स के लिए रैंप पर पोज देते हुए दिखाई दिए।
मलाइका अरोड़ा ने अपने लव अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Video) के वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया और लिखा, “अरे हैंडसम।” अर्जुन ने काले रंग की शेरवानी पहनी थी, जबकि मलाइका ने क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ बंदगला स्टाइल की जैकेट पहन रखी थी। सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका का ये रोमांटिक जेस्चर लोगों का दिल जीत रहा है और नेटिजेंस जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीरल भयानी के अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो पर एक फैन ने लिखा, “एक-दूसरे को सपोर्ट करना ही प्यार है।” दूसरे ने कहा, “यह जोड़ी हर चीज से परे है।” एक और यूजर लिखा, “कपल गोल।” कुछ लोगों ने फैशन शो में मलाइका के उत्साह को देख उनकी भी तारीफ की, जिसमें लिखा था, “ओह, जिस तरह से मलाइका उन्हें देख रही हैं।”
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 hr agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
6 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
7 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
9 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines