Malaika Arora Crush: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस वक्त सोशल मीडिया से दूर चल रही हैं। कुछ दिन पहले ही उनके पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था, जिसके बाद से एक्ट्रेस कैमरे की नजरों से दूर हैं। इस बीच मलाइका का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर दिलचस्प खुलासा करते हुए अपने पहले क्रश का नाम रिवील किया।
बता दें कि यह वीडियो सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘इंडिया बेस्ट डांसर 2’ का है, जिसे मलाइका अरोड़ा होस्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं एक्ट्रेस नीलम कोठारी और चंकी पांडे शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे।
मनीष पॉल ने किया खुलासा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि चंकी पांडे और नीलम कोठारी ‘इंडिया बेस्ट डांसर 2’ के मंच पर बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने वर्क एक्सपीरियंस को शो के जज मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ शेयर किया। वहीं शो के होस्ट मनीष पॉल इन बातचीत में हंसी का तड़का लगाने से बिल्कुल नहीं चूके। बातचीत के दौरान मनीष पॉल ने एक ऐसा खुलासा कर दिया जो शायद मलाइका ने भी कभी सोचा नहीं होगा।
बता दें कि जिस वक्त टेरेंस लुईस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस नीलम कोठारी को लेकर बात कर रहे थे और उन्हें अपनी पसंदीदा बताया। उसी वक्त मनीष पॉल ने मलाइका अरोड़ा को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा, ‘यहां पर एक और बहुत बड़ी फैन हैं , चंकी पांडे की जिन्होंने अपने कमरे में उनके पोस्टर लगा रखे थे। वो मलाइका अरोड़ा हैं।’ ये सुनकर चंकी पांडे हैरानी से मलाइका की तरफ देखते हैं, जबकि एक्ट्रेस शर्म से लाल हो जाती हैं और कहती हैं कि उन्होंने इस बात को कभी किसी के साथ शेयर नहीं किया। सिर्फ चंकी पांडे को इस बारे में पता है।
यह भी पढ़ें: पिता के निधन के बाद Malaika Arora का पहला पोस्ट, एक्ट्रेस ने मांगी क्या दुआ?
मलाइका ने टीवी पर किया कबूल
मलाइका कहती हैं, ‘मैंने अपनी अलमारी के एक दरवाजे पर टॉम क्रूज की तस्वीर लगाई थी, जबकि दूसरे साइड पर चंकी पांडे की तस्वीर थी। मैं कोई मजाक नहीं कर रही हूं। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।’ मलाइका ने आगे कहा, ‘मुझे आज भी याद है कि मुझे हेयर कट लेना था। इसलिए मैं उनका पोस्टर लेकर गई और मैंने कहा कि मुझे बिल्कुल ऐसा ही हेयर कट चाहिए। इसके बाद मैं और मेरी छोटी बहन चंकी पांडे के घर पर फोन लगाते रहते थे।’
अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की अफवाह
मलाइका अरोड़ा ने आगे बताया कि वो नेशनल टीवी पर कबूल कर रही हैं कि उन्हें चंकी पांडे पर क्रश था। ये सुनकर सब हंसने लगते हैं। वहीं चंकी कहते हैं कि मुझे लगता है कि मैं खुशी से बेहोश हो जाऊंगा। जाहिर है कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी, हालांकि कई साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गॉसिप गलियारों में ऐसी चर्चा है कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि ब्रेकअप की इन खबरों पर मलाइका ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। वहीं चंकी पांडे की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं लेकिन आजतक वो सफलता का मुकाम हासिल नहीं कर सके।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, आरोपी ने मांगी करोड़ों की रंगदारी
8 mins ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
15 mins ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 hr ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
2 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
3 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
19 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
22 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
23 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines