हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुन्नी बन हुई 'बदनाम', जिससे चमका नाम, शादीशुदा होते हुए छोटे एक्टर पर आया दिल

Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड की नंबर वन आइटम गर्स मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास दिन पर उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।

विज्ञापन

Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सी एक्ट्रेस हैं जो अपनी बोल्ड अदाओं से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन एक समय के बाद बढ़ती उम्र का असर हर एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखने लगता है। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं वो समय के साथ और भी ज्यादा जवान लगने लगी हैं। हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में खबरों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपना 51वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती देख लगता है कि अभी तो 25 की ही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया है जिसका उन्हें गहरा सदमा लगा है। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास दिन पर उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।

पिता की मौत से सदमे में हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर साल 1973 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल अरोड़ा और मां का नाम जाॉयस पॉलीकार्प है। मलाइका के पिता और मां का तलाक बचपन में ही हो गया था और उसके कुछ साल बाद ही उनकी मौत भी हो गई थी। इसके बाद उनकी मां की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हुई और जिस इंसान से उनकी शादी हुई उनका नाम भी अनिल ही था लेकिन सरनेम मेहता था। हाल ही में अनिल मेहता ने अपने घर की बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी। पिता को खोने का गम मलाइका के चेहरे पर अभी भी दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: दीपिका-युविका के बाद एक और एक्ट्रेस, के घर जन्मी बेटी, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

विज्ञापन

इस गाने से मिली पहचान

मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे शानदार और मंहगी आइटम गर्ल की लिस्ट मे शूमार है। उन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक हिट दी है। एक्ट्रेस ने साल 1998 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ में ‘छैया छैया’ गाने में आइटम नंबर किया था बस वहीं से वो फेमस हो गईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा उन्होंने ‘मुन्नी बदनाम’ हुई से लेकर ‘होंठ रसीले’ तक उन्होंने ऐसा धमाल मचाया कि लोग उनके फैन हो गए। आज भी लोग उन्हें ‘छैया छैया’ गर्ल और मुन्नी बदनाम हुई के नाम से ही जानते हैं।

सलमान खान की बनी भाभी

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी लाइमलाइट में रही हैं। उनकी और अरबाज खान की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। एक एड शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों की शादी कर ली और मलाइका सलमान खान की भाभी बन गई। उनकी शादी 17 साल तक चली और उनका एक बेटा अरहान खान भी हैं। लेकिन शादी के 17 साल बाद उनका तलाक हो गया।

विज्ञापन

11 साल छोटे बॉयफ्रेंड को कर रही डेट

अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा अपने से 11 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि कुछ समय पहले से ही उनके अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप पर मोहर नहीं लगाई है। दोनों का रिश्ता अक्सर खबरों में छाया रहता है।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड पर भड़के अरबाज, बिग बॉस के घर में अभिजीत के साथ नजदीकी पर बोले- कोई भी मर्द…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola