Malaika Arora Arjun Kapoor: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्स कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। आखिरी बार इन्हें तब साथ देखा गया था, जब मलाइका ने अपने पिता को खोया था। उस दौरान अर्जुन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का साथ देते हुए और उनका सहारा बनते हुए नजर आए थे। हालांकि, अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो चुका है और खुलेआम अब वो इस बात को एक्सेप्ट भी कर चुके हैं, लेकिन अब एक बार फिर इनके चर्चे तेज हो गए हैं।
अर्जुन-मलाइका शो में दिखे साथ
दरअसल, मलाइका अरोड़ा के शो India’s Best Dancer vs. Super Dancer पर अर्जुन कपूर गेस्ट बनकर आने वाले हैं। अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) को प्रमोट करने के लिए एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के साथ इस शो पर गेस्ट बनकर आए। अब शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है। ये वीडियो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। इसमें मलाइका और अर्जुन जिस तरह से बात कर रहे हैं, वो देखकर लग रहा है जैसे ये दोनों अभी भी एक-दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता रखते हैं।
मलाइका के सामने सालों से बंद है अर्जुन की बोलती
शो में मलाइका के लिए कंटेस्टेंट्स ने उनके गानों पर डांस किया और फिर बाद में मलाइका भी स्टेज पर ‘मुन्नी बदनाम’ (Munni Badnaam) और छैय्या छैय्या’ (Chaiyya Chaiyya) पर परफॉर्म करती दिखीं। मलाइका के सिजलिंग डांस के बाद अर्जुन कपूर से कमेंट करने के लिए कहा गया। तो अर्जुन ने मलाइका की तारीफों में पुल बांध दिए। अर्जुन बोले, ‘मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से, मैं अभी भी चुप ही रहना चाहता हूं, लेकिन मैं ये कहना चाहता हूं कि मुझे अपने सभी पसंदीदा गाने सुनने का मौका मिला है, जो उनके करियर और जीवन को दर्शाते हैं।’ इसके बाद अर्जुन मलाइका को बधाई देते हैं और कहते हैं, ‘आप जानती हैं कि मुझे ये सभी गाने कितने पसंद हैं। अच्छा लगा कि आप इस तरह सेलिब्रेट कर रही हैं।’
अर्जुन ने बंद की एक्स गर्लफ्रेंड की बोलती
इसके बाद अर्जुन और मलाइका का एक क्यूट मोमेंट भी देखने को मिलता है। अर्जुन-मलाइका को खुलेआम चिढ़ाते हुए नजर आए। मलाइका पॉइंट्स को लेकर कम्पीट कर रही थीं, तो अर्जुन ने मलिका को कहा, ‘इनकी कम्पटीशन को मुझसे अच्छा और कौन जानता है? इसके बाद हर्ष मलाइका से सवाल करते हैं कि ‘आपको इस पर कुछ कहना है, मलाइका मैम?’ तो एक्ट्रेस जवाब देती हैं- ‘कुछ नहीं, आगे बढ़ो।’ फिर अर्जुन मजाक बनाते हुए कहते हैं, ‘अच्छे-अच्छों की बोलती बंद करवा देता हूं मैं, देखा!’
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
7 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
7 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
10 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines