Malaika-Arjun Relationship: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से खबरें हैं। लंबे वक्त से कहा जाता रहा है कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि मलाइका के बर्थडे के अवसर पर अर्जुन कपूर ने पोस्ट शेयर कर बधाई दी थी और अपना प्यार जाहिर किया था। पिछले काफी दिनों से यह कपल साथ नजर नहीं आया है। सोशल मीडिया पर भी साथ में कोई पोस्ट नहीं की गई है। पिछले काफी समय से वह किसी इवेंट में भी साथ नहीं दिखे। अब खबर आ रही है कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप तो दो महीने पहले ही हो गया था। हालांकि दोनों ने इसपर अब तक कोई मुहर नहीं लगाई है।
रिश्ते को नया मौका दे रहा कपल
जितने भी फैंस मलाइका और अर्जुन की शादी के सपने संजो रहे हैं उनके लिए बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका और अर्जुन ने करीब दो महीने पहले ही अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। दोनों कई साल से एकसाथ थे और उके लिए रिश्ता खत्म करना और यादों को मिटा देना इतना आसान नहीं था। आखिरकार दोनों को समझ आ गया और उनको लगा कि रिश्ते में अलग होना कोई समाधान नहीं है। यही वजह है कि फिलहाल दोनों एकसाथ हैं अपने रिश्ते को नया मौका दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस से घिरे नजर आए Bobby Deol, तो यूजर्स बोले- ‘अब बॉडीगार्ड रख लो’
इस वजह से रिश्ते में आई थी दूरी
रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के एक-दूसरे से ब्रेक लेने की वजह शादी थी। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे और शादी भी करने के लिए इच्छुक थे, लेकिन दोनों में से कोई भी कमिटमेंट करने को तैयार नहीं था। बता दें कि बीते दिनों जब अर्जुन कपूर कॉफी विद करण में गेस्ट बनकर आए थे तब करण जौहर ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा था कि वह अकेले इस बारे में कोई बात नहीं करेंगे, क्योंकि यह एक-दूसरे के सम्मान के लिए सही नहीं है।
शादी के सवाल पर क्या बोली थीं मलाइका?
वहीं बीते कुछ दिनों पहले एक शो के दौरान जब मलाइका अरोड़ा से सवाल किया गया कि क्या वह 2024 में शादी करेंगी? इसपर मलाइका ने जवाब दिया कि अगर कोई पूछेगा तो जरूर करूंगी। हालांकि मलाइका और अर्जुन दोनों की बातों से यह साफ जाहिर हो रहा था कि आखिर दोनों में शादी को लेकर कुछ तो मसला चल रहा है और अब एक इंटरव्यू के दौरान यह बात भी साफ हो गई कि आखिर इस रिश्ते में दूरियां आने की वजह थी क्या।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines