---विज्ञापन---

51 साल की Malaika को कैसे हुआ 12 साल छोटे Arjun से प्यार? अरबाज खान से तलाक के पहले शुरु हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Malaika Arora-Arjun Kapoor Love Story: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें काफी चर्चा में हैं। हालांकि दोनों कपल ने अभी तक इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। मगर क्या आप जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

---विज्ञापन---

Malaika Arora-Arjun Kapoor: बॉलीवुड के पावर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन मलाइका के पोस्ट ने ब्रेकअप को हवा दे दी तो अब एक्ट्रेस के मैनेजर ने इसे अफवाह बताकर पल्ला झाड़ लिया। अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप में कितनी सच्चाई है? इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। मगर क्या आप जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरु हुई थी?

सलमान खान की बहन को डेट कर रहे थे अर्जुन 

---विज्ञापन---

अरबाज खान को तलाक देने से पहले ही मलाइका अरोड़ा खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौरान अर्जुन कपूर खान परिवार की लाडली अर्पिता के साथ रिलेशनशिप में थे। मगर अर्पिता को डेट करते हुए अर्जुन कपूर का दिल अर्पिता की भाभी मलाइका अरोड़ा पर आ गया और आखिरकार मलाइका ने भी अरबाज को तलाक देकर अर्जुन का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। मलाइका ने अपने 45वें जन्मदिन पर अर्जुन के साथ रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

---विज्ञापन---

सलमान के बेहद करीब थे अर्जुन कपूर

बता दें कि अर्जुन कपूर को एक्टर बनने की सलाह बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने ही दी थी। सलमान खान ने ना सिर्फ अर्जुन कपूर को एक्टिंग और फिटनेस की ट्रेनिंग दी बल्कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च भी किया। खबरों के अनुसार इसी दौरान अर्जुन कपूर का सलमान के घर आना-जाना बढ़ गया और धीरे-धीरे अर्जुन सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट करने लगे।

---विज्ञापन---

मलाइका अरोड़ा पर आया अर्जुन का दिल

अर्जुन की एंट्री तक मलाइका अरोड़ा, खान परिवार के बड़े बेटे अरबाज खान के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही थीं। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि इसी बीच अर्जुन कपूर का दिल अर्पिता की बजाए मलाइका के लिए धड़कने लगा और दोनों का प्यार सभी के सामने आ गया। खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन का सीक्रेट लव ही अरबाज के साथ उनके तलाक की वजह बना। इसी के साथ सलमान खान के साथ भी अर्जुन का रिश्ता खराब हो गया।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

---विज्ञापन---

45वें जन्मदिन पर किया प्यार का ऐलान

---विज्ञापन---

मलाइका ने 45वें जन्मदिन पर अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कुबूल किया। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी सामने आईं। मगर अर्जुन या मलाइका में से किसी ने इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी।

First published on: Jun 01, 2024 10:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola