Malaika Arora Arjun Kapoor Video: बॉलीवुड के एक्स कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर लाइमलाइट में बने हुए हैं. ब्रेकअप के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है. इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक इवेंट में ये एक्स कपल एक-दूसरे के आमने-सामने आ गया, इसके बाद जो हुआ वो देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं. आम तौर पर जब भी बॉलीवुड का कोई एक्स कपल टकराता है, तो उनके बीच इग्नोर गेम ही देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: Virat Kohli को जोकर बताकर मांगी माफी, तो कभी टीवी की ‘छोटी बहू’ संग निभाई दुश्मनी; पहचाना कौन?
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए आमने-सामने
मलाइका अरोड़ा की बेस्ट फ्रेंड का ही उदाहरण ले लीजिए. करीना कपूर ने ब्रेकअप के सालों बाद तक शाहिद कपूर को पब्लिकली इग्नोर किया है. हालांकि, मलाइका अरोड़ा ने पर्सनली और प्रोफेशनली ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते बिगड़ने नहीं दिए. अब मुंबई में फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर रखा गया था. इस दौरान बी-टाउन के बड़े-बड़े सेलेब्स एक-साथ आए. इसी प्रीमियर इवेंट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे. अब इनके इस दौरान के वीडियो चर्चा में आ गए हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 15 कंटेस्टेंट्स में से पॉपुलैरिटी में किसने मारी बाजी? सबसे पीछे रह गई दूध वाला कम्युनिटी
मलाइका और अर्जुन लगे गले
दरअसल, राहें अलग हो जाने के बाद भी मलाइका और अर्जुन के बीच दरार नहीं आई. जब इन्होंने एक-दूसरे को देखा, तो दोनों बेहद प्यार से गले लगे. एक्स कपल ने पहले एक-दूसरे को हग किया और फिर ये दोनों बात करते हुए भी नजर आए. अब इन दोनों को साथ में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. सभी की नजरें मलाइका और अर्जुन के हग करते हुए इस वीडियो पर ठहर गई हैं. अब एक शख्स ने इन दोनों को देखकर सवाल किया है, ‘इनका तो ब्रेकअप हो गया था?’ एक कमेंट आया, ‘सारा प्यार एक तरफ और ये ऑकवर्ड मोमेंट एक तरफ…जीना इसी का नाम है.’ तो कोई बोला, ‘लाइफ बहुत मुश्किल है… लव ऑफ लाइफ, तुम कौन हो में बदल जाता है.’
मलाइका और अर्जुन को देख क्या बोले फैंस?
अब कुछ फैंस इस बात की भी तारीफ कर रहे हैं कि चाहते तो ये दोनों एक-दूसरे को इग्नोर कर सकते थे, लेकिन दोनों ने ऐसा नहीं किया. आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है, जब मलाइका ब्रेकअप के बाद अर्जुन के साथ दिखाई दी हैं. मलाइका के रियलिटी शो में भी अर्जुन गेस्ट बनकर आए थे और उस दौरान भी इनके बीच एक रिस्पेक्ट भरा रिश्ता देखने को मिला था. इसके अलावा मलाइका के पिता के निधन पर भी अर्जुन उनका सहारा बने हुए दिखाई दिए थे. इससे साफ जाहिर है कि अब भले ही दोनों साथ नहीं हैं, लेकिन आज भी इनके मन में एक-दूसरे के लिए कोई बैर नहीं है.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
6 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
8 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
9 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
11 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
12 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
13 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines