Malaika Arora New Boyfriend: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिश्ता आखिरकार खत्म हो गया है। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) के प्रमोशन इवेंट में खुद अर्जुन ने कहा था कि वो सिंगल हैं। वहीं मलाइका के बर्थडे पर भी एक्टर ने उन्हें बर्थडे विश नहीं किया था तो इन अफवाहों को और भी हवा मिल गई। एक्ट्रेस जहां पहले हर इवेंट में और वेकेशन में अर्जुन के संग ही नजर आती थीं, अब वो भी अकेले ही सारे इवेंट में जाती हैं और वेकेशन में बेटे के साथ नजर आ रही हैं।
वहीं अब सोशल मीडिया पर मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी और के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आ रही हैं। उन्हें किसी और के साथ देखते ही यूजर्स का माथा ठनक गया है और उनके दिमाग में हजारों सवाल आ रहे हैं।
अर्जुन नहीं किसी और के साथ नजर आई मलाइका
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलग हो गए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस किसी और के साथ नजर आईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने इस मौके पर ब्राउन कलर की पेंट और साथ में व्हाइट कलर का छोटा सा क्रॉप टॉप पहना हुआ है। उनके साथ कोई आदमी नजर आ रहा है जो अर्जुन तो नहीं हैं। अब लोगों को लग रहा है कि एक्ट्रेस की लाइफ में किसी की एंट्री हो गई है।
यह भी पढ़ें: किसके आगे झुक गया ‘पुष्पा द फायर’? रश्मिका ने भी भोजपुरी बोल जीता लोगों का दिल
लड़खड़ाती मलाइका को संभालने वाला कौन?
मलाइका अरोड़ा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वो छोटे से टॉप में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ बहुत ज्यादा हाई हील्स पहनी हैं। ऐसे में वो जब अपनी डिनर डेट से बाहर आईं तो लड़खड़ाती हुई नजर आईं। हालांकि जिसके साथ मलाइका नजर आ रही हैं उसे हम तो जानते नहीं हैं। न ही इससे पहले कभी उनके साथ एक्ट्रेस को देखा है। न ही मल्ला ने उनके साथ अपने किसी भी प्रकार के रिश्ते को कबूला है, लेकिन दोनों जिस तरह साथ में कैप्चर हुए हैं उसे देख तो लग रहा है कि वो एक दूसरे के करीब हैं।
लोगों ने किए चटपटे कमेंट
जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के तो कान ही खड़े हो गए। एक के बाद एक कई सारे कमेंट आ रहे हैं। एक ने लिखा- ये कौन हैं आंटी। दूसरे ने लिखा- लगता है मलाइका को कोई और मिल गया है। तीसरे ने लिखा- वो कौन है? एक ने लिखा- किसी और के प्यार में गिर गई अब ये। वहीं कुछ लोगों ने उनके आउटफिट को लेकर भी उन पर भद्दे कमेंट किए। एक ने लिखा अभी तो पिता की मौत हुई है, इसे कोई शर्म नहीं है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में 3 नए वाइल्ड कार्ड कौन? एडिन, यामिनी और अदिति लगाएंगी हुस्न का तड़का
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines