---विज्ञापन---

मलाइका ने मेरी वजह से बहुत कुछ सहा… ब्रेकअप रूमर्स पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी थी चुप्पी

Malaika-Arjun Breakup Rumors: मलाइका अरोड़ा जब से अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं, तब से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने शायद अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और मीडिया से इस बात को सीक्रेट रख रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Malaika-Arjun Breakup Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस वक्त सोशल मीडिया के हॉट टॉपिक बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की चर्चा लगातार चल रही है। इन खबरों को हवा तब और मिली जब एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे बैश पार्टी में नहीं पहुंची। न ही मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन के लिए कोई पोस्ट शेयर की। वैसे आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने जब से अपना रिश्ता पब्लिक किया है, उसके बाद से इस कपल को सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से ट्रोल होना पड़ा है। कभी उम्र के फासले को लेकर तो कभी किसी और वजह से… एक बार अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर अपनी कही थी। आइए जानते हैं कि उस वक्त एक्टर ने क्या कहा था?

उम्र के फासले को लेकर हुए कई बार ट्रोल

जाहिर है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल ने साल 2017 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। उसके बाद से इस कपल को किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। इसमें ट्रोलिंग की सबसे खास वजह दोनों के बीच उम्र का फासला रहा है। एक बार एक्टर ने ब्रेकअप को लेकर ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि किसी के साथ रहना उनकी पसंद है। उस वक्त उन्होंने लोगों से अपनी जिंदगी पर फोकस करने के लिए कहा था।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office Collection: पहले दिन 5 फिल्मों से पिछड़ गई प्रभास की फिल्म

---खबर नीचे जारी है---

अर्जुन कपूर ने दिया था रिएक्शन

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘हमने जब अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया तो हमें कई दिन तक काफी ट्रोलिंग का सामना किया। ये काफी मुश्किल था।’ एक्टर ने कहा था, ‘मैं कभी-कभी सोचता हूं कि मलाइका ने इस कारण काफी कुछ सहा है। वो जिस सहजता से सब कुछ सहन करती हैं, मैं उनकी जितनी तारीफ करूं कम होगा। मुझे उम्र के फासले की वजह से उनके साथ कभी असहजता फील नहीं हुई।’

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

---खबर नीचे जारी है---

मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि इधर ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका अरोड़ा ने भी एक इंटरव्यू में अपनी चुप्पी को तोड़ा है। एक्ट्रेस ने हैलो मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं टिपिकल स्कॉर्पियो हूं। मैं सच्चे प्यार की तलाश पर विचार करने से कभी पीछे नहीं रहूंगी।’ उन्होंने स्वीकार किया कि जिंदगी में सबकुछ परमानेंट नहीं होता है। जो कहानियां पढ़ते हैं फेयरीटेल होती हैं। असल जिंदगी इससे काफी अलग होती है। मलाइका ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप रूमर्स पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने माना कि उन्हें पहले ट्रोलिंग से फर्क पड़ता था, लेकिन अब वो इससे डील करना सीख गई हैं।

First published on: Jun 28, 2024 01:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola