---विज्ञापन---

Malaika Arora के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor नहीं, सौतेली मां शूरा खान को पसंद करते हैं Arhaan Khan

Arhaan Khan Ignored Arjun Kapoor At Malaika Arora Father Funeral: मलाइका अरोड़ा के पिता के फ्यूनरल के दौरान अरहान खान ने अर्जुन कपूर को इग्नोर किया।

---खबर नीचे जारी है---

Arhaan Khan Ignored Arjun Kapoor At Malaika Arora Father Funeral: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस के करीबी उनका साथ दे रहे हैं। मलाइका के एक्स पति अरबाज खान से लेकर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर तक हर कोई इस दुखद घड़ी में अभिनेत्री के साथ मौजूद है। मलाइका के पिता के बारे में जैसे ही बुधवार सुबह पता चला वैसे ही अरबाज खान सबसे पहले मलाइका के घर पहुंचे। इसके थोड़ी ही देर बाद अर्जुन कपूर भी मलाइका के घर पर पहुंचे और इस दौरान वो मलाइका के साथ-साथ ही रहे। इस दौरान मलाइका के बेटे अरहान खान का सामना अर्जुन कपूर के साथ हुआ तो इस दौरान हैरान कर देने वाली बात देखने को मिली। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला।

अरहान ने अर्जुन कपूर को किया इग्नोर

अपनी मां मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से जब अरहान खान का सामना हुआ, दोनों ने एक दूसरे से नजरें मिलाईं तो अरहान खान ने अर्जुन को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया जबकि अर्जुन काफी देर तक अरहान खान को देखते रहे लेकिन बावजूद इसके अरहान अपनी मासी अमृता अरोड़ा के पीछे-पीछे बिना अर्जुन को देखे वहां से चल दिए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो अरहान खान अर्जुन को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं, जबकि वो अपने माता-पिता के तलाक के बाद अपने पिता अरबाज खान के साथ ही ज्यादा देखे जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---खबर नीचे जारी है---

सौतेली मां शूरा खान के साथ दिखे थे अरहान खान

हैरानी की बात तो ये है कि इस मुश्किल घड़ी में जहां अरहान खान अपनी मां मलाइका अरोड़ा को हर समय हिम्मत देते हुए नजर आए वहीं वो उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को हर वक्त इग्नोर करते दिखे। दिलचस्प बात ये है कि अरहान खान अपनी सौतेली मां शूरा खान के साथ काफी कन्फर्टेबल हैं। कुछ दिन पहले वो शूरा के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट भी हुए थे। इस दौरान वो शूरा के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आए थे।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

---खबर नीचे जारी है---

मलाइका का साथ देने पहुंचा खान परिवार

मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद इस दुख की इस घड़ी में शामिल होने के लिए सलमान खान के माता-पिता और भाई अरबाज, सोहेल समेत पूरा खान परिवार मलाइका के घर पहुंचा।

अरबाज खान सबसे पहले मलाइका के परिवार के घर पहुंचे, इसके बाद उनके पिता सलीम खान, मां सलमा खान और भाई सोहेल खान भी वहां पहुंचे। अरबाज की पत्नी शूरा खान भी इस दौरान अरबाज की पहली पत्नी को हिम्मत देने पहुंचीं। अंतिम यात्रा में मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, गीता कपूर और टेरेंस लुइस भी शामिल हुए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Malaika Arora Father Funeral: सलमान खान के ना पहुंचने की वजह आई सामने, मुश्किल वक्त में Arbaaz बने सहारा

First published on: Sep 12, 2024 04:50 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola