Arbaaz khan and Malaika Arora Viral Video: बेटे के लिए एक साथ दिखे मलाइका और अरबाज, दोनों की पैरेंटिंग की जमकर हुई तारीफ
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Arbaaz khan and Malaika Arora Viral Video: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा आज अपनी राहें जुदा कर अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ गए हैं।
मलाइका और अरबाज ने कई साल पहले एक-दूसरे से तलाक ले लिया था और दोनों अपनी जिंदगी अपने ढंग से जीने लगे, लेकिन आज भी इन दोनों के बेटे की बात आती है, तो ये दोनों एक साथ नजर आते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।
बता दें कि मलाइका अपने बेटे को छोड़ने के वक्त कॉफी इमोशनल थी। अरबाज और मलाइका ने अपने बेटे को गलाया और अपना प्यार लुटाया। अपने बेटे अरहान को छोड़ने के बाद मलाइका और अरबाज अपनी-अपनी मंजिल की ओर बढ़ गए।
जाने से पहले मलाइका ने बड़ी ही इज्जत और खूबसूरती से अरबाज खान को भी गले लगाया और अरबाज ने भी बाहें फैलाकर मलाइका को गले लगाया। इसके बाद मलाइका गाड़ी में बैठ गई और अरबाज भी आगे बढ़ गए। लोगों ने जब इन दोनों के इस वीडियो के देखा तो उनके इस बर्ताव की सोशल मीडिया पर खूब तारीफें होने लगी।
और पढ़िए–Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट से राहत, दुबई जाने की मिली अनुमति
बता दें कि अरबाज और मलाइका बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक माने जाते थे। यूं तो आज दोनों की राहें अलग-अलग हो चुकी हैं, लेकिन अपने बेटे के लिए आज भी दोनों एक साख दिखाई देते हैं।
आज भी जब लोग इन दोनों को साथ देखते हैं, तो खुशी के मारे फूले नहीं समाते हैं। इसी बीच इन दोनों के वायरल हुए वीडियो में दोनों की पैरेंटिंग की जमकर तारीफें हो रही हैं, जिसमें मलाइका भावुक भी नजर आई और अपने बेटे के लिए दोनों का प्यार साफ दिखाई दिया।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: