---विज्ञापन---

इन गानों के जरिए जन्माष्टमी के शुभ अवसर को बनाएं और भी खास

मुंंबई: आज, यानी 19 अगस्त को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। इस खास पर्व को भारत के साथ-साथ दुनियाभर में काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कृष्ण की भक्ति के लिए कुछ लोकप्रिय हिंदी गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से कान्हा के जन्मदिन […]

---खबर नीचे जारी है---

मुंंबई: आज, यानी 19 अगस्त को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। इस खास पर्व को भारत के साथ-साथ दुनियाभर में काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कृष्ण की भक्ति के लिए कुछ लोकप्रिय हिंदी गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से कान्हा के जन्मदिन को आप और भी खास बना सकते हैं।

कई बॉलीवुड फिल्मों में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को दर्शाया गया है, जिसमे दही हांड़ी की रसम को निभाने से लेकर कान्हा और राधा की रास-लीला का भी दर्शाया गया है।

1. Go Go Go Govinda

---खबर नीचे जारी है---

ये गाना कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सबसे ज़्यादा बजाये जाने वाले गानों में से एक है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा और प्रभुदेवा एक साथ थिरकते नज़र आ रहे हैं। दही हांड़ी फोड़ने की रसम को दर्शाते इस गाने को काफी पसंद किया जाता है। गाने में सोनाक्षी दही हांड़ी की मटकी फोड़ती नज़र आती हैं, जो फिल्म ‘ O MY GOD ‘ से है।

2. Radha Kaise Na Jale

---खबर नीचे जारी है---

ये गाना ज्यादातर जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूल और अन्य संस्थाओ में छात्रों द्वारा प्रदर्शित किया जाता रहा है। आमिर खान और ग्रेसी सिंह द्वारा फिल्माया गया ये गीत साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ से है। ये गीत राधा और कृष्ण के बीच नटखटपन और खूबसूरत से बंधन को दर्शाता है।

---खबर नीचे जारी है---

3. Radhe Radhe

---खबर नीचे जारी है---

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा पर फिल्माए गए ‘राधे राधे’ गानो की जन्माष्टमी पर बजाकर आप भी इस त्योहार में और भी रौनक जोड़ सकते हैं। ये गाना फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से है, जिसमें जन्माष्टमी के खास अवसर पर आपको अपनी प्लेलिस्ट में जरूर जोड़ना चाहिए।

 

---खबर नीचे जारी है---

4. Mach Gaya Shor

---खबर नीचे जारी है---

कुछ गानो का ट्रेंड कभी नहीं जाता है, ये उन्हीं गानों में से एक है। साल 1982 में आई फिल्म ‘खुद्दार’ का ये गाना आज भी दर्शकों की पहली पसंद में से एक है, जिसे अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी पर फिल्माया गया है।

5. Wo Kisna Hai

---खबर नीचे जारी है---

विवेक ओबेरॉय और ईशा शरवानी का ये टाइमलेस सॉन्ग जिसे आज भी सुने तो आप थिरकने पर मजबूर हो जाएं। गाना साल 2005 में आई फिल्म ‘किसना’ से है, जिसे दर्शकों द्वारा आज भी खूब प्यार मिलता है।

---खबर नीचे जारी है---

 

6. Maiyya Yashoda

---खबर नीचे जारी है---

‘हम साथ साथ हैं’ मूवी का ये गाना जन्माष्टमी के मौके पर किसी के घर में ना बजे ऐसा कैसे संभव है। अनुराधा पौडवाल और अलका याज्ञनिक की आवाज में प्रस्तुत किए गए इस गाने को भगवान श्री कृष्ण और उनकी माँ यशोदा को समर्पित किया गया है। इस गाने के विडियो को youtube पर 223 million से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

---खबर नीचे जारी है---

7 . Yashoda Ka Nandlala

https://www.youtube.com/watch?v=xonX-0zfMDY

---खबर नीचे जारी है---

साल 1985 की फिल्म ‘संजोग’ का गाना ‘यशोदा का नंदलाला’ एक ऐसा गाना है, जो आज भी सुनों तो मन भारी और आंखें नम कर देता है। माँ और बेटे के बीच के अटूट प्यार को दर्शाता ये गाना कान्हा और यशोदा के अलावा दुनियाभर की मांओं का उनके बेटों के साथ अनूठे बंधन को दर्शाता है। गाने को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया हैं। इस मूवी में जितेंद , जयाप्रदा और विनोद महरा मुख्य भूमिका में थे।

First published on: Aug 19, 2022 02:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola