Bhagyashree Birthday: फिल्म मैंने प्यार किया से घर घर में पहचान बना चुकी भाग्यश्री अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस महाराष्ट्र के राजघराने से ताल्लुक रखती है और उनका पूरा नाम भाग्यश्री पटवर्धन है। भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में 23 फरवरी 1969 को हुआ था। भाग्यश्री के पिता विजय राव माधवराव पटवर्धन सांघली के राजा थे। इस लिहाज़ से भाग्यश्री भी राजकुमारी हैं, उनका पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राज पटवर्धन है।
वन फिल्म वंडर बनकर रह गईं भाग्यश्री
भाग्यश्री को आज भी उनकी डेब्यू फिल्म ‘मैने प्यार किया’ की वजह से जाना-पहचाना जाता है। 33 साल पहले रिलीज़ हुई इस फिल्म में भाग्यश्री ने सुमन का रोल प्ले किया था। भाग्यश्री के साथ ही सलमान खान ने भी बॉलीवुड में बतौर लीड हीरो डेब्यू किया था। सलमान तो अब बॉलीवुड के ‘बिग्गेस्ट खान’ कहलाते हैं। वहीं, भाग्यश्री को बरसों पहले ही मिल गया था ‘वन फिल्म वंडर’ का खिताब। जिसे वो कभी तोड़ भी नहीं पाईं।
पति के कारण खत्म हुआ फिल्मी करियर
देखा जाए तो भाग्यश्री के फिल्मी करियर की असफलता का सबसे बड़ा कारण बनी थी उनकी सुपरहिट लवस्टोरी और बॉयफ्रेंड की इनसिक्योरिटी। ये तो सब जानते हैं, कि भाग्यश्री ने जब बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था उससे पहले ही वो अपना दिल बिज़नेसमैन हिमालय दासानी को दे चुकी थीं। लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता हो कि भाग्यश्री के फिल्मी करियर के फ्लॉप होने का कारण हिमालय दासानी की इनसिक्योरिटी या फिर यूं कहें कि जलन बनी थी। दरअसल अपनी खूबसूरत प्रेमिका को दूसरे हीरो के साथ रोमांस करते देख ही हिमालय चिढ़ जाते थे। जिसकी वजह से उन्होने ऐसा फैसला ले लिया था जो आगे चलकर भाग्यश्री के फ्लॉप होने का कारण बन गया।
बॉयफ्रेंड ने कहा था-सलमान से दूर रहो
दरअसल, भाग्यश्री ने जब ‘मैने प्यार किया’ की शूटिंग शुरु की थी तब वो हिमालय दासानी को डेट कर रहीं थीं। कहते कि हैं कि हिमालय की वजह से ही भाग्यश्री ने सलमान को भी उनसे दूर रहने का अल्टीमेट दे दिया था। दरअसल हिमालय भाग्यश्री को लेकर काफी पोज़ेसिव थे। वहीं, भाग्यश्री भी हिमालय को नाराज़ होने का कोई मौका नहीं देना चाहती थीं। यहां तक की जब सूरज बड़जात्या फिल्म में सलमान और भाग्यश्री के बीच ‘किस सीन’ ऐड करना चाहते थे, तब भाग्यश्री बेहद बुरा मान गई थीं। इसके बाद सलमान ने भी कसम खा ली थी कि वो कभी किसी भी हिरोइन को ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगे।
मैंने प्यार किया के रिलीज से पहले ही कर ली शादी
भाग्यश्री की ये लवस्टोरी सलमान खान से भी छिपी नहीं रही थी। एक बार तो सलमान के बुलावे पर हिमालय दासानी भाग्यश्री से मिलने के लिए ऊटी तक चले आए थे। हिमालय के प्यार में भाग्यश्री इस हद तक डूबी थीं कि उन्होने ‘मैने प्यार किया’ के रिलीज़ होने का इंतज़ार भी नहीं किया था। ‘मैने प्यार किया’ के रिलीज़ होने से पहले ही भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ घर से भागकर शादी भी कर ली थी।
भाग्यश्री के पति को गाली देते थे लोग
फिल्म हुई रिलीज़ हुई तो सुमन का जादू ऑडिएंस के सिर चढ़कर बोलने लगा था। कहा जाता है कि उनदिनों भाग्यश्री के दीवाने फैंस उनके पति हिमालय दासानी को जमकर गालियां दिया करते थे। वहीं, हिमालय दासानी ने भी फिल्मों में हीरो बनने का फैसला कर लिया था। ‘मैने प्यार किया’ के हिट होते ही फिल्ममेकर्स भाग्यश्री को अपनी फिल्मों में साइन करना चाहते थे। जबकि भाग्यश्री हर फिल्ममेकर के सामने शर्त रख दिया करती थीं कि फिल्म में वो सिर्फ हिमालय के साथ ही काम करेंगी। हिमालय दासानी और भाग्यश्री ने कुछ फिल्मों में काम किया भी लेकिन हर फिल्म फ्लॉप ही रही। धीरे-धीरे भाग्यश्री के करियर में ठहराव आता चला गया और वो सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गईं। यानि भाग्यश्री के फिल्मी करियर पर भारी पड़ गया था उनका प्यार।
पति के लिए खत्म कर लिया फिल्मी करियर
भाग्यश्री ने पति हिमालय की वजह से अपना फिल्मी करियर खत्म कर लिया। फिल्म मैंने प्यार किया की सुमन अब दो जवान बच्चों की मां है लेकिन आज भी वो यंग और फिट दिखती हैं। भाग्यश्री अब फिल्मों में भी काम कर रही हैं।
पिछले साल वो थलाइवी और राधे श्याम नाम की फिल्मों में दिखीं थीं। भाग्यश्री के पति हिमालय एक बिजनेसमैन हैं जबकि उनका अभिमन्यू दासानी बॉलीवुड में हीरो बन चुका है। वहीं बेटी अवंतिका भी फिल्मों में काम कर रही है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines