प्रेग्नेंसी के दौरान पति को आई लव यू बोलने के लिए क्यों तरसती थीं Bhagyashree, एक्ट्रेस ने रिवील किया मजेदार किस्सा

Bhagyashree: एक्ट्रेस भाग्यश्री जब प्रेग्नेंट थीं, तो उन्हें उनके ससुर से डांट पड़ी थी। एक्ट्रेस ने पति को आई एम मिसिंग यू कह दिया था और फिर क्या हुआ, चलिए जानते हैं।

Bhagyashree

Bhagyashree File Photo

Bhagyashree: सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyar Kiya) फिल्म करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री अपनी मैरिड लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। प्यार की खातिर एक्ट्रेस ने अपना करियर और परिवार दोनों छोड़ दिए थे। आज भी वो अपने पति हिमालय दासानी (Himalaya Dassani) से उतना ही प्यार करती हैं, जितना सालों पहले करती थीं। ऐसे में अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपना और हिमालय का एक पुराना और बड़ा ही मजेदार किस्सा सुनाया है।

भाग्यश्री ने सुनाया प्रेग्नेंसी के दौरान का किस्सा

दरअसल, एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि क्या वो और उनके पति एक-दूसरे को खत लिखते थे? इस सवाल के जवाब में भाग्यश्री ने वो किस्सा सुना दिया जब वो प्रेग्नेंट थीं और अपने पति से बात करने और उन्हें आई लव यू कहने के लिए तरसती थीं। अब ऐसा क्यों हैं? चलिए जानते हैं। भाग्यश्री ने कहा, ‘जब मैं प्रेग्नेंट थी, तब हिमालय ने फैक्ट्री खोली थी मद्रास में। उस वक्त मोबाइल फोन नहीं था, ट्रंक कॉल था।’

ससुर से भाग्यश्री को पड़ी थी पति को मिसिंग यू बोलने पर डांट

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जो भी आपको फोन करके बात करनी थी, एक ही फोन था, जो हमारे हॉल रूम में था। वहां पर पापा बैठे थे, कैसे बात हो सकती थी? नहीं हो सकती थी। एक बार मैंने बोला ‘आई एम मिसिंग यू’। जैसे मैंने फोन रखा, मेरे फादर इन लॉ ने डांटा मुझे, बोले मिसिंग यू क्या… वहां पर क्या खेलने के लिए गया है? मिसिंग यू बोलोगे तो फिर वापस भाग के आने की इच्छा होगी। मैंने कहा, हाय राम आई लव यू नहीं बोल सकते, मिसिंग यू नहीं बोल सकते, फिर करूं क्या? तो उस दिन के बाद मैं उन्हें हर रोज एक लेटर लिखती थी।’

सालों बाद भी भाग्यश्री ने रोमांस को कैसे रखा जिंदा?

भाग्यश्री ने अपनी रोमांटिक स्टोरी भी सुनाई। एक्ट्रेस ने कहा, ‘रोमांस तो हम लोगों ने बहुत अलग किस्म का किया। रात को आते थे, मम्मी-पापा को उठाना नहीं था, तो हम लोग किचन में जाकर सैंडविच बनाते थे। ये किचन के ओटले पर बैठते थे और मैं बस बनाती रहती थी। फिर ये मुझे खिलाते थे और ये हमारा रोमांस होता था। हम लोग आज भी डेट नाइट्स पे जाते हैं। कम से कम महीने में एक बार हम प्लान करते हैं। 35 साल हो गए शादी को, पर हम प्लान करते हैं कि ये रात सिर्फ हम लोगों की है और साथ में नहीं जाते, अलग-अलग पहुंचते हैं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ