Main Ladega Movie Review: आज एक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का नाम है ‘मैं लड़ेगा‘ (Main Ladega), मालूम है ये सुनकर आपको भी ऐसा ही लगा होगा कि अरे ये कौन-सी फिल्म आ गई। दरअसल, बेहद कम ही लोग इस फिल्म के बारे में जानते होंगे क्योंकि न तो इसके ट्रेलर की ज्यादा चर्चा हुई और न ही रिलीज की किसी को जानकारी मिली। इसका कारण ये है कि इस फिल्म में न तो कोई स्टार किड मौजूद है और न ही ये किसी बड़े प्रोड्यूसर या किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने बनाई है। लेकिन जब आप ये फिल्म देखेंगे तो आपको पता चलेगा नामी स्टार्स या प्रोड्यूसर्स के बिना भी अच्छी फिल्म बनाई जा सकती है।
क्या है ‘मैं लड़ेगा’ की कहानी?
‘मैं लड़ेगा’ ये फिल्म एक छोटे शहर के लड़के की कहानी है जिसका नाम आकाश है। वो अपने बाप के आतंक से परेशान है और उसके गुस्से, शराब की लत और मां की बेरहमी से पिटाई होते देख सहम गया है। ऐसे में ये डरा हुआ बच्चा अपनी मां और छोटे भाई को इस नर्क भरी जिंदगी से निकालने की जिद्द पर अड़ जाता है। मां भी अपने बच्चे को बाप से बचाने के लिए उसका आर्मी स्कूल और हॉस्टल में एडमिशन करवा देती है।
बाकी फिल्मों से क्यों है अलग?
यहीं से कहानी आगे बढ़ती है और ये लड़का बॉक्सिंग कॉम्पिटशन में गोल्ड जीतकर अपनी मां और भाई को अच्छी जिंदगी देने का सपना देखता है। इसके बाद वो ये इस मुश्किल राह को पकड़ अपने सपनों को सच करने निकल पड़ता है। आपको ये फिल्म देखकर ऐसा नहीं लगेगा कि ये कोई नई कहानी है। आपने अक्सर ऐसी इंस्पायरिंग स्टोरीज देखी या सुनी होंगी। लेकिन ये फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (Student of the Year) से बिल्कुल अलग और हटके है। ये एक बिखरी जिंदगी को सवारने के लिए लड़ाई लड़ने और जीतने की कहानी है।
यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar के हाथ में ‘बम’ देख भड़के फैंस, कपड़ों ने आग में डाला घी
फिल्म में क्या कमी और क्या है खास
इस फिल्म को इस मुकाम पर लेकर आने वाले शख्स आकाश प्रताप सिंह हैं जिन्होंने फिल्म की कहानी से लेकर स्क्रीनप्ले और डायलॉग तक सब कुछ खुद ही लिखा है। वो 12 साल से इस इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के सर्वाइव कर रहे हैं। ऐसे में उनकी कहानी और फिल्म की कहानी भी एक दूसरे से मेल खाती है। गौरव राणा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया। हालांकि, बड़ी स्टारकास्ट की वजह से फिल्म एफेक्ट नहीं हुई। आकाश के बेबसी ने ऑडियंस को पकड़कर रखा लेकिन गानों पर और बेहतर काम किया जा सकता था। सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन्स भी आपको बेहद रियल लगेंगी। फिल्म की जान उसकी सपोर्टिंग कास्ट है।
मैं लड़ेगा को 3.5 स्टार।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
49 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines