Zayed Khan Birthday: साल 2004 में शाहरुख खान और सुष्मिता सेन की फिल्म ‘मैं हूं ना’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने जितनी पॉपुलैरिटी शाहरुख को दी थी, उतनी ही जायद खान को अपनी इस डेब्यू फिल्म से मिल गई थी। फिल्म में जायद ने शाहरुख के छोटे भाई ‘लक्की’ का किरदार प्ले किया था। कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी ऑडियंस ने बेहद पसंद किए थे। इसके बाद जायद खान ने दस, फाइट क्लब, स्पीड और कैश जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनका जादू चल नहीं पाया। लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाना ही बेहतर समझा। आज जायद खान का जन्मदिन है तो आइए जानते हैं कि अब वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं?
संजय खान के बेटे हैं जायद खान
जायद खान का जन्म 5 जुलाई, 1980 को मुंबई में हुआ था। बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह अपने जमाने के मशहूर एक्टर संजय खान के बेटे हैं। इसके अलावा उनका ऋतिक रोशन के साथ खास कनेक्शन रहा है। दरअसल, ऋतिक उनके एक्स जीजू रह चुके हैं जिन्होंने जायद की बहन सुजैन खान से शादी की थी। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने के बावजूद जायद खान को वह स्टारडम नहीं मिल सका जिसके वह हकदार थे।
जायद खान का फिल्मी करियर
जायद खान ने अपने पिता संजय खान के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ से बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। साल 2004 में फिल्म ‘मैं हूं ना’ से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली लेकिन इसका फायदा भी ज्यादा वक्त तक नहीं मिला। एक के बाद एक फ्लॉप देने के बाद जायद खान ने एक्टिंग से दूरी बना ली।
यह भी पढ़ें: Neena Gupta की एक मूवी ने कैसे बदली जिंदगी? 66 की उम्र में फिल्मों में सुपर एक्टिव हैं एक्ट्रेस
बिजनेस वर्ल्ड में एक्टिव हैं एक्टर
फिल्म इंडस्ट्री से दूर अब जायद खान बिजनेस वर्ल्ड में अपना नाम कमा रहे हैं। यही उनकी कमाई का जरिया भी है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 तक उनकी कुल नेट वर्थ 1500 करोड़ रुपये बताई जाती है। हैरानी की बात ये है कि फिल्मों से दूर रहते हुए भी एक्टर कमाई के मामले में प्रभास, रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन जैसे एक्टर्स से आगे निकल गए।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines