Pankaj Tripathi, Main Atal Hoon Trailer: अभिनेता पंकज त्रिपाठी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है। एक्टर अपने आने वाली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को लेकर चर्चा में है।
इस बीच उन्होंने फैंस को बड़ी ट्रीट देते हुए अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा…?
यह भी पढ़ें- क्या Advance Booking में ही Dunki तोड़ेगी कई रिकॉर्ड? फिल्म ने पहले दिन ही कर डाली इतनी कमाई
पंकज त्रिपाठी ने बताई ट्रेलर की रिलीज डेट
पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आने वाली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ के ट्रेलर के रिलीज डेट की जानकारी दी है। पंकज ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो एक पोस्टर पकड़े नजर आ रहे है और उसपर लिखा है कि करो तैयारी आ रहे हैं अटल बिहारी। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए पंकज ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सब साथ मिलकर करते हैं श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का स्वागत! #MainATALHoon का ट्रेलर 20 दिसंबर 2023 को रिलीज होगा, 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में।
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
वहीं, यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते लिखा कि इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार। दूसरे यूजर ने लिखा इसे जल्दी रिलीज करो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेहद शानदार। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पर कर रहे हैं। बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर आधारित है।
फैंस को पसंद आती है पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग
रवि जाधव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। पंकज त्रिपाठी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। सिनेमा से लेकर ओटीटी तक अपनी पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत लेते है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines