Maidaan VS Bade Miyan Chote Miyan Box Office Clash: ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में कमाल की फिल्में आ रही हैं। इस दिन बॉलीवुड की दो बड़ी मूवी रिलीज हो रही हैं, ‘मैदान‘ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’। इन दोनों फिल्मों का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के लिहाज से ये मनोरंजन का डबल डोज है लेकिन अक्षय कुमार और अजय देवगन के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। क्योंकि, दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं।
ऐसे में फैंस को ये तय करना मुश्किल हो जाएगा कि कौन-सी फिल्म देखें और कौन-सी नहीं। ये पहली बार नहीं है कि बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार टकराने जा रहे हैं। लेकिन इस बार क्या होगा, कौन मारेगा बाजी और कौन हारेगा… इस तरह की तमाम बातों को हम यहां समझने वाले हैं।
अक्षय और अजय की बॉक्स ऑफिस फाइट का इतिहास
अक्षय और अजय की बॉक्स ऑफिस फाइट का इतिहास पुराना है। बताया जाता है कि ये दोनों स्टार करीब 8 बार बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: मुझे दिलचस्पी नहीं.. जब पहली फिल्म पर Rashmika Mandanna का ऐसा था रिएक्शन, फिर कैसे बनीं नेशनल क्रश?
1991 में पहली टक्कर
अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सौंगध’ रिलीज हुई थी। ‘फूल और कांटे’ ने उस वक्त करीब 12 करोड़ कमाए थे और ‘सौंगध’ 2 करोड़ कलेक्शन कर पाई थी।
2022 में हुई थी बॉक्स ऑफिस टक्कर
साल 2022 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ आई थी और उसके साथ ही अजय देवगन व सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘थैंक गॉड’ एक साथ रिलीज हुई थी। अक्षय की फिल्म ने करीब 72 करोड़ का कलेक्शन (स्त्रोत- बॉलीवुड हंगामा) किया था। जबकि, अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ ने 34 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म जानकारों की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर दोनों के बीच उठा-पटक देखने को मिलती रहती है। कभी अक्षय भारी पड़ते हैं तो कभी अजय देवगन। हालांकि, स्टार फेस के साथ-साथ कमाई की बात फिल्म की कहानी पर भी निर्भर करती है।
बायोपिक और कॉमेडी के बीच टक्कर
‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दोनों अलग-अलग विषय की फिल्में हैं। दोनों का स्वाद एकदम अलग ही है। इसलिए दोनों की दर्शक श्रेणी भी अलग होगी। ‘मैदान’ बायोपिक है और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ कॉमेडी फिल्म है। अब देखना ये है कि दोनों में से कौन-सी फिल्म भीड़ अधिक जुटा पाती है।
दोनों एक्टर की फैन फॉलोइंग है तगड़ी
अगर हम दोनों एक्टर के फैन की बात करें तो दोनों ही युवा दर्शकों को आकर्षित करते हैं। अजय देवगन और अक्षय कुमार के दर्शक भी लगभग एक जैसे ही हैं। इसलिए उम्मीद ये भी है कि शायद दोनों ही फिल्म कमाल कर जाए। ये तो हमारा आंकलन था। अब आप कमेंट करके बताएं कि आप कौन-सी फिल्म देखने जा रहे हैं। बता दें, ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines