Maidaan Advance Booking Report: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की पिछली फिल्म ‘शैतान’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब तक कायम है। फिल्म ने 150 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन कर लिया है। इस बीच एक्टर मैदान में छाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) कई बार पोस्टपोन होने के बाद फाइनली ईद 2024 के मौके पर 10 अप्रैल को थिएटर में दस्तक दे रही है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ के टिकट खरीदने के लिए फैंस में होड़ मच गई है। आलम ये है कि फिल्म पर अभी से ही पैसों की बरसात होनी शुरू हो गई है, जिसे देखकर लग रहा है कि एक्टर की ये फिल्म भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ जुटाने में कामयाब रहेगी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Nawal Saeed? जिस पर लट्टू सानिया मिर्जा के पूर्व पति Shoaib Malik!
रिलीज में सिर्फ 6 दिन बाकी
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज डेट में कुल 6 दिन बचे हैं। हालांकि एक्टर की फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म को लेकर अभी से हाइप देखने को मिल रही है। हालांकि मैदान को टक्कर देने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी कतार में है। दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों के क्लैश का बुरा असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ सकता है।
क्या कहती है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
रिलीज के छह दिन पहले ही मेकर्स ने ‘मैदान’ की एडवांस बुकिंग शुरू की है, जिसमें फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही घंटों में 3451 से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। साथ ही 6.71 लाख से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये आज पहले दिन का आंकड़ा है। आने वाले दिनों में यह कलेक्शन और बढ़ने वाला है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines