Nawazuddin Siddiqui House Help Video: इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस मामले को लेकर नवाजुद्दीन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
दरअसल, इस बार सपना रॉबिन मसीह नाम की एक लड़की ने नवाजुद्दीन पर आरोप लगाया है और रोते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
हाउस हेल्प के तौर पर काम कर रही है सपना
इस वीडियो में सपना बता रही हैं कि वो नवाज के घर पर बिना खाएं-पिएं अकेली रह रही हैं और नवाज ने उसे अकेला छोड़ दिया है। साथ ही सपना नवाज पर सैलरी ना देने का भी आरोप लगा रही हैं और बता रही हैं कि वो नवाज के बच्चों की देख-रेख के लिए दुबई गई थी और वहां हाउस हेल्प के तौर पर काम कर रही है।
दुबई में कैद सपना को छुड़ाने की मांग
साथ ही सपना अपील कर रही हैं कि उसे वहां से छुड़ाया जाए। इस वीडियो को आलिया सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी ने शेयर किया है और भारत सरकार के अधिकारियों से दुबई में कैद सपना को छुड़ाने की मांग की हैं।
सपना ने बताई आपबीती
शेयर किए गए वीडियो में सपना बता रही हैं कि ‘मैं सपना बात कर रही हूं। मैं नवाजुद्दीन सर के घर पर फंस गई हूं। मैडम के जाने के बाद सर ने मुझे वीजा लगाकर दिया था, मेरी सैलरी से वीजा का पैसा काट रहे हैं। दो महीने से मुझे सैलरी नहीं मिली है। उसकी वजह से मुझे बहुत प्रॉब्लम हो रही है।
दीदी अभी गई हैं, उन्हें भी बहुत प्रॉब्लम हो रही थी, उन्हें भी इंडिया नहीं जाने दे रहे थे, वो भी बहुत मुश्किल से इंडिया पहुंची हैं। अभी मैं यहां पर अकेली हूं, मेरे पास खाने तक के पैसे नहीं है, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे यहां से निकालों और मुझे मेरी सैलरी चाहिए, मुझे अपने घर जाना है इंडिया, मुझे जाने के लिए टिकट चाहिए और सैलरी चाहिए, मैं आपके सामने यही रिएक्वेस्ट करती हूं।’
और पढ़िए –‘शहजादा’ का चालान काटने के बाद मुंबई पुलिस ने किया ट्वीट, लिखा- ‘भूल’…
आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि वीडियो को शेयर करते हुए आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने एक नोट भी है जिसमें लिखा है कि ‘सपना को गलत हायरिंग करके दुबई भेजा गया था। सरकारी रिकॉर्ड में लिखा है कि सपना एक सेल्स मैनेजर के तौर पर दुबई गई थी, लेकिन दुबई में वो नवाज के घर हाउसहेल्प का काम करती है।
नवाजुद्दीन ने अपने बच्चों की देखभाल के लिए एक कंपनी के जरिए सपना की हायरिंग की थी, लेकिन हायरिंग के बाद से ही उसे सैलेरी नहीं मिली है। आलिया के बच्चों सहित इंडिया आने के बाद सपना दुबई वाले घर पर अकेली रह गई।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
14 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
15 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
17 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
19 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
20 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines