Mahira Khan Romantic Dance Video Viral: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा न हों लेकिन उनके इंडियन फैंस की फैन-फॉलोइंग काफी लंबी-चौड़ी है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो आते ही धड़ाधड़ वायरल होने लगते हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट पाने के लिए फैंस हमेशा उतावले रहते हैं। इस बीच माहिरा खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस का एक शख्स के साथ रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो देखने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि एक्ट्रेस अपने पति सलीम करीम को भूलकर किसकी बाहों में रोमांटिक हो रही हैं? उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
रोमांटिक डांस करते हुए शेयर किया वीडियो
माहिरा खान ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस एक शख्स के साथ डांस करती हुईं दिख रही हैं। आपको बता दें कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि फेमस सिंगर अदनान सामी के बेटे अजान सामी हैं। 22 मई को अजान का बर्थडे था तो इस खास मौके पर माहिरा खान ने अपनी एल्बम ‘तू’ का BTS वीडियो शेयर किया है। इस म्यूजिक एल्बम में माहिरा और अजान साथ में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty को Google Map ने दिया धोखा, राइट डायरेक्शन देकर गड्ढे में घुसाया, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती
सिंगर के लिए लिखा खास नोट
माहिरा खान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी दोनों स्टार्स की रोमांटिक केमेस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अजान सामी के लिए एक नोट भी लिखा है। इस नोट में उन्होंने लिखा, ‘मेरे सबसे प्यारे अजान.. हमारे पास जो है, वो हमेशा रहेगा और उससे ज्यादा भी मिलता रहेगा। इंशाअल्लाह आपको खूब सारा प्यार मिलता रहे और खूब सारे आप वीडियो बनाएं। आई लव यू और प्लीज जल्द ही ग्रैमी में जल्द ही नॉमिनेट हो। मैं इंतजार कर रही हूं। हैप्पी बर्थडे।’
पाकिस्तान में रहते हैं अजान सामी
माहिरा खान का ये वीडियो और नोट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि अजान सामी और माहिरा खान म्यूजिक एल्बम के अलावा फिल्म ‘सुपरस्टार’ में साथ काम कर चुके हैं। दरअसल, सिंगर अदनान सामी के बेटे अजान सामी पाकिस्तान में रहते हैं। उन्होंने अब तक कई सारे म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है। वहीं माहिरा खान की बात करें तो एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ से इंडिया में चर्चा में आई थीं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
15 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
16 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
17 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
18 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
19 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines