क्या एक्टिंग छोड़ माहिरा खान बनीं रिपोर्टर? रेलवे स्टेशन से वायरल हुआ पाक एक्ट्रेस का वीडियो

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस ईद के मौके पर एक आइकोनिक सीन रिक्रिएट कर रही हैं।

Mahira Khan

Mahira Khan File Photo

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों बॉलीवुड को कुछ ज्यादा ही मिस करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की टी-शर्ट पर उनके को-स्टार शाहरुख खान की तस्वीर प्रिंट की हुई नजर आ रही थी। अब लगता है उन्हें फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की याद आ रही है। सोशल मीडिया पर अब माहिरा खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

माहिरा खान बनीं चांद नवाब

इस वीडियो में एक्ट्रेस माहिरा खान रेलवे स्टेशन पर रिपोर्टिंग करते हुए नजर आ रही हैं। वो चांद नवाब की एक्टिंग कर रही हैं। वायरल पाकिस्तानी रिपोर्टर के फेमस डायलॉग को माहिरा शर्मा ने रिक्रिएट किया है। वीडियो में माहिरा को लाल सूट में देखा जा सकता है। वो तैयार होकर बिना माइक के रिपोर्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

रिक्रिएट किया आइकोनिक वीडियो

ये वीडियो बनाने का इससे बेहतर मौका माहिरा खान के पास हो ही नहीं सकता था। वैसे भी चांद नवाब का ये वीडियो ईद के मौके पर ही वायरल हुआ था। वो भी रेलवे स्टेशन पर ही रिपोर्टिंग कर रहे थे। ऐसे में अब माहिरा खान ने ये वीडियो शेयर करते हुए रिवील किया है कि ईद आने वाली है और ट्रेन स्टेशन पर शूट था, तो ऐसे में चांद नवाब तो बनता है। अब ये मजेदार वीडियो देखने के बाद फैंस भी इसे पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस को पसंद आया वीडियो

सभी लोग माहिरा खान के फनी वीडियो पर हंसते हुए रिएक्ट कर रहे हैं। सभी अब एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो को एन्जॉय कर रहे हैं। अब कमेंट सेक्शन में सभी माहिरा खान के वीडियो पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर अब माहिरा का ये वीडियो देखकर लोगों को उनकी बॉलीवुड फिल्मों की याद आ गई है। आपको बता दें, माहिरा खान को पाकिस्तान के साथ-साथ इंडिया में भी काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ