Mahira Khan Uncle Passed Away: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। माहिरा इस वक्त काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस ने अपने किसी करीबी को हमेशा के लिए खो दिया है और अब वो उन्हें याद कर भावुक हो गई हैं। माहिरा खान ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस भी मायूस हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अब रिवील किया है कि उनके मामा अब इस दुनिया में नहीं रहे।
माहिरा खान के मामा का निधन
माहिरा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मामा की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। बचपन में कैसे मामा की गोद में बैठकर नन्हीं माहिरा खान पोज देती थीं और बड़े होते हुए उनका रिश्ता मामा के साथ कितना मजबूत हो गया वो आपको एक्ट्रेस के पोस्ट में देखने को मिलेगा। माहिरा खान ने अब अपने प्यारे मामा के साथ ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने दिल का हाल बयां किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि इस वक्त उनका क्या हाल है। उन्होंने एक लम्बा नोट भी लिखा है।
एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
माहिरा ने कहा, ‘मेरे इकलौते मामू! मामू ये इमेजिन करना भी मुश्किल है कि मेरे हैंडसम मामू अब नहीं रहे। मैंने सुना है कि सभी मामू स्पेशल होते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि मेरे मामू सबसे स्पेशल थे। उन्होंने हमें सबसे खूबसूरत बचपन दिया, उन्होंने अपनी मां को अनकंडीशनल प्यार और इज्जत दी, वे मेरी खाला के पिता और मेरी मां के सोलमेट थे। उन्होंने कभी किसी चीज को लेकर शिकायत नहीं की। वो बेहद प्यार से बात करते थे। जब भी उन्हें किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा मुश्किल होती थी और वो किसी चीज को महसूस करते थे तो वो उसके बारे में लिखते थे।’
यह भी पढ़ें: एक्टर सिद्दीकी के बेटे का निधन, 37 साल की उम्र में हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
बातचीत का आखिरी स्क्रीनशॉट किया शेयर
माहिरा ने खुलासा किया कि उनके मामा ने एक भी गुड मॉर्निंग मैसेज कभी भी मिस नहीं किया। इसके अलावा माहिरा ने ये भी रिवील किया है कि उनके मामा के निधन को 2 हफ्ते से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन अभी भी उनके लिए ये लिख पाना मुश्किल हो रहा है, जितना एक्ट्रेस ने सोचा था उससे भी कहीं ज्यादा मुश्किल। माहिरा ने इमोशनल होते हुए कहा है कि वो हमेशा अपने मामा को मिस करेंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने फैंस से गुजारिश की है कि वो उनके मामा अकबर खान के लिए दुआएं करें। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मामा का हाल-चाल पूछते हुए आखिरी बात का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जो कि फैंस को भी भावुक कर रहा है।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines