Mahira Khan: फिल्मी दुनिया के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने सफलता के लिए खूब पापड़ बेले हैं। इसमें एक्टर से लेकर एक्ट्रेसेस के नाम भी शामिल हैं। आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों मुल्कों में अपनी खास पहचान बनाई है। इतना ही नहीं बल्कि इनके लिए तो बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की सासूमां ने भी सिफारिश की थी। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन हैं ये हसीना, जिनके लिए किंग की सासूमां ने भी सिफारिश की? आइए जानते हैं…
फिल्म ‘रईस’
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान हैं। जी हां, वही माहिरा खान जिन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में काम किया था। इस फिल्म में काम का ऑफर माहिर का शाहरुख खान की सासूमां की सिफारिश पर मिला था। जब फिल्म को लेकर चर्चा हो रही थी, तो उस वक्त कई एक्ट्रेसेस के नाम सुर्खियों में थे।
सविता छिब्बर की वजह से मिला ऑडिशन
इस फिल्म के लिए मेकर्स को एक ऐसी लड़की चाहिए थी, जिसकी हिंदी ही नहीं बल्कि उर्दू भी कमाल हो और इसके लिए माहिर एकदम परफेक्ट थी क्योंकि वो मेकर्स की हर उम्मीद पर खरी उतरी। इस फिल्म के लिए माहिरा का ऑडिशन शाहरुख खान की सास सविता छिब्बर के कहने पर हुआ था और माहिरा को ये फिल्म मिल गई थी, क्योंकि उन्होंने बेहद कमाल का ऑडिशन दिया था।
माहिरा खान ने की खूब मेहनत
आज के समय में माहिरा खान एक बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी हैं। एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो लोगों के दिलों पर राज करती हैं। माहिर का काम दर्शकों को बेहद पसंद आता है और इसके लिए लोग उनकी खूब तारीफ भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माहिरा इस मुकाम पर ऐसे ही नहीं पहुंची हैं, इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की है।
दुकान में किया काम
जी हां, हायर एजुकेशन के लिए माहिरा कैलिफोर्निया गई थीं। इसके लिए जो भी खर्च था वो उन्होंने खुद ही उठाया था और इसके लिए उन्होंने एक दुकान में काम भी किया। इस दुकान में माहिर ने कैशियर का काम किया और इसके अलावा वो झाड़ू-पोंछा भी करती थी। हालांकि अब अगर देखा जाए तो माहिरा के पास कोई कमी नहीं है और वो करोड़ों की मालकिन हैं।
करोड़ों में खेलती हैं माहिरा खान
माहिरा खान की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस के पास 170 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है। इसमें उनके पास आलीशान बंगला और लग्जरी कारें भी शामिल हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा वो अपना खुद का क्लोदिंग बिजनेस भी करती हैं, जिससे वो अच्छी खासी कमाई करती हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss ने पहले भी निकाले हैं कंटेस्टेंट, जानें किस-किस ने भुगता हिंसा का खामियाजा
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
40 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines