Mahima Chaudhry Throwback Story: 1990s के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) ने जब बॉलीवुड डेब्यू किया था तो धमाल ही मचा दिया था. एक्टिंग से ज्यादा उनके लुक्स के काफी चर्चे रहे थे. एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ‘परदेस’ से फिल्मों में करियर शुरू किया था. अपनी पहली ही फिल्म से वह पर्दे पर छा गई थीं. महिमा को अपने करियर में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. उन्होंने ऐसा भी दौर देखा जब फिल्मों में काम तक नहीं मिल रहा था. जानलेवा एक्सीडेंट से लीगल मामले में घसीटे जाने से लेकर ब्रेस्ट कैंसर और मैरिड लाइफ में बहुत कुछ झेला है. ऐसे में अब अभिनेत्री ने अपने जानलेवा एक्सीडेंट की घटना को याद किया है.
दरअसल, महिमा चौधरी हाल में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अपने करियर से लेकर लाइफ के संघर्षों के बारे में बात की. इसी बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अजय देवगन की फिल्म के दौरान घटी घटना के बारे में भी बताया, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची थी. एक्ट्रेस ने अजय के साथ साल 1999 में फिल्म ‘दिल क्या करे’ में काम किया था और इसी दौरान उनके साथ भयानक हादसा हुआ था. उनके चेहरे में 67 कांच के महीन टुकड़े घुस गए थे.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की आंधी में सब धुआं, ‘पुष्पा’ से ‘एनिमल’ तक सबको पछाड़ा, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
महिमा चौधरी का हुआ था भयानक एक्सीडेंट
महिमा ने बताया कि उनकी पहली फिल्म के बाद उनकी जिंदगी में कई सारी चुनौतियां रही थीं. पहली फिल्म के बाद उन्हें लीगल मामले में घसीटा गया था. उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद वह एक साल तक घर बैठी थीं. सेट पर हुए इस एक्सीडेंट को याद करते हुए महिमा ने बताया कि उनके चेहरे में कांच के 67 महीन टुकड़े घुस गए थे, जिसे डॉक्टर्स ने माइक्रोस्कोप के जरिए खुरचकर निकाला था.
मुश्किल भरा था महिमा चौधरी का ये दौर
इसके बाद उनके चेहरे में काफी सूजन भी आ गई थी. पूरा शेप बिगड़ गया था. उनके दोस्त भी इस सर्जरी पर हंस रहे थे. उन लोगों को लग रहा था कि एक्ट्रेस का किसी से झगड़ा हुआ है. उनके लिए वो वक्त काफी मुश्किल से भरा था, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि वह आगे क्या करने वाली हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हमारे फिल्ममेकर इस तरह की फिल्म…’, पाकिस्तानियों ने की Dhurandhar की तारीफ, अपने निर्माताओं को कही ये बात
महिमा चौधरी की अपकमिंग फिल्म
बहरहाल, अगर महिमा चौधरी की अपकमिंग फिल्म के बारे में बात की जाए तो वह पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ को लेकर चर्चा में हैं. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में 19 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. इसमें महिमा के साथ संजय मिश्रा लीड रोल में हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस को खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म ‘नादानियां’ में देखा गया था.
यह भी पढ़ें: ‘अगली बार से गलती नहीं होगी…’, बिना हेल्मेट के बाइक चलाने के लिए सोहेल खान ने मांगी माफी
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines