Bollywood Actress Tragic Life: बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कामयाबी के साथ-साथ दुख भी बेहिसाब मिले हैं. ये एक्ट्रेस जिंदगीभर तकलीफों में घिरी रही हैं. कभी काम में, तो कभी प्यार में धोखा खाकर इस अदाकारा ने जिंदगी की सीख ली है. जैसे ही इन्हें लगता है कि अब जीवन की गाड़ी पटरी पर आ गई, तभी उनके साथ गुगली हो जाती है. इस अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी में कई बर मौत को करीब से देखा है. दर्द और खौफ क्या होता है? वो उनसे बेहतर कोई नहीं जानता. तो चलिए जानते हैं यहां किसकी बात हो रही है?
आपको बता दें, यहां फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी का जिक्र हो रहा है. महिमा ने मॉडलिंग के सहारे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उनकी पहली ही ऐड ‘पेप्सी’ की थी, जो उस वक्त एक बड़ा नाम थी. इसके बाद उन्हें मणिरत्नम की फिल्म ऑफर हुई तो एक्ट्रेस ने इसे करने से इंकार कर दिया था. एक साबुन ऐड में महिमा को देख सुभाष घई और विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें बॉबी देओल के साथ एक फिल्म ऑफर कर दी और एक्ट्रेस ने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन उन्हें बिना बताए उस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में इस वीकेंड किन 3 कंटेस्टेंट्स पर होगा वार? Farah Khan करेंगी सबका पर्दाफाश
एक्सीडेंट में चेहरा हो गया था बर्बाद
हद तो तब हो गई जब एक एक्सीडेंट में महिमा चौधरी का चेहरा तबाह हो गया था. महिमा प्रकाश झा की फिल्म ‘दिल क्या करे’ में अजय देवगन संग काम कर रही थीं. शूटिंग के आखिरी दिन एक्ट्रेस अपने होटल से शूटिंग के लिए जा रही थीं और एक ट्रक ने गलत दिशा से आकर उनकी कार को जोरदार टक्कर मर दी. गाड़ी के शीशे टुकड़े-टुकड़े हो गए और कांच एक्ट्रेस के चेहरे पर लग गया. एक्ट्रेस की सर्जरी हुई, तो उनके चेहरे से 65 कांच के टुकड़े निकाले गए थे और डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस को शक्ल न देखने की सलाह दे दी थी.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सबसे पहले कटेगा किसका पत्ता? आउट होने वाले कंटेस्टेंट का नाम रिवील
रिश्ते टूटे, मिसकैरेज हुए और कैंसर की पड़ी मार
इसके अलावा उन्हें प्यार में धोखा भी मिला है. महिमा टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के इश्क में कैद थीं. कुछ समय साथ रहने के बाद एक्ट्रेस को पता चला कि उन्हें धोखा दिया जा रहा है, तो उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था. इसके बाद महिमा ने बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की और एक साल बाद वो मां बन गईं. हालांकि, एक्ट्रेस 2 बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं और फिर उनका तलाक भी हो गया. दर्द यहीं खत्म नहीं होता, एक्ट्रेस कैंसर तक का शिकार हो चुकी हैं. हालांकि, अब वो इस जानलेवा बीमारी से जांग जीत चुकी हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines