Happy Birthday Mahima Chaudhry: बॉलीवुड डीवा महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात देकर लौटीं एक्ट्रेस आज यानी 13 सितंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
अभी पढ़ें – Brahmastra BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘ब्रह्मास्त्र’ का जादू, कमाए इतने करोड़
ऐसे हुई करियर की शुरुआत
बता दें कि 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में जन्मी महिमा का असली नाम ‘ऋतु चौधरी’ (Mahima Chaudhry Real Name) है। हालांकि फिल्मी दुनिया में आकर उन्हें महिमा नाम से पहचान मिली। साल 1990 में एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने कई एडवर्टाइजमेंट में काम भी किया। आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन संग एक सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में दिखने के बाद महिमा काफी पॉपुलर हुईं। इस एड फिल्म ने एक्ट्रेस को एक अलग पहचान दिलाई।
ऐसे मिली पहली फिल्म
महिमा को फिल्मों में आने का पहला मौका फेमस निर्माता सुभाष घई ने दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि साल 1997 में आई फिल्म ‘परदेस’ (Pardes) से एक्ट्रेस ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) लीड रोल में नजर आए थे। एक्ट्रेस को अपनी पहली ही फिल्म से जबरदस्त सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने ‘धड़कन’, ‘खिलाड़ी 420’, ‘बागबान’ और ‘दाग द फायर’ जैसी कई शानदार फिल्मों में एक्टिंग की।
इस हादसे ने बदली जिंदगी
साल1999 में फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं। इस हादसे में महिमा चौधरी का चेहरा खराब हो गया था। एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उस हादसे के बाद उनके चेहरे से 67 कांच के टुकड़ों को निकाला गया।
अजय-काजोल ने की मदद
महिमा ने आगे बताया कि जब वह उठी और अपना चेहरा आईने में देखा तो बुरी तरह से डर गई। हालांकि अजय देवगन और काजोल ने पूरी कोशिश की थी कि उनके एक्सीडेंट के बारे में किसी को पता न लगे। इसके अलावा उन्होंने पूरी कोशिश की थी कि मुझे बेस्ट इलाज मिल सके।
अभी पढ़ें – Rajinikanth के घर फिर गूंजी किलकारी, बेटी सौंदर्या दूसरी बार बनीं मां
जल्द करेंगी बड़े पर्दे पर वापसी
महिमा चौधरी ने बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी (Bobby Mukherjee) संग शादी रचाई। हालांकि उनकी शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और दोनों ने तलाक ले लिया। एक्ट्रेस का यह जन्मदिन खास इसलिए भी है क्योंकि इसी साल वह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात देकर आईं हैं। इसके अलावा लगभग 6 साल बाद एक्ट्रेस एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही कंगना रनौत (Kangana Ranaut) संग उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) में नजर आएंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines