47 साल की इस एक्ट्रेस ने की दूसरी शादी, कभी 17 की उम्र में की थी पहली शादी

Mahie Gill: मनोरंजन जगत की कई हसीनाएं अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिनकी शादी बेहद कम उम्र में हो गई थी। आइए जानते हैं इनके बारे में…

Mahie Gill

Mahie Gill

विज्ञापन

Mahie Gill: फिल्मी दुनिया के कई सितारे ऐसे हैं, जो अक्सर प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस लिस्ट में मेल और फीमेल दोनों ही स्टार्स आते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं, जो 47 साल की उम्र में दूसरी शादी कर चुकी हैं, लेकिन उनकी पहली शादी बेहद कम उम्र में हुई थी। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन हसीना हैं, तो आइए जानते हैं?

एक्ट्रेस माही गिल

दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस माही गिल हैं। जी हां, वही माही गिल जो अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती हैं और अपने शानदार काम के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि माही की पहली शादी तब हुई थी जब वो सिर्फ 17 साल की थीं। हालांकि अब एक्ट्रेस दूसरी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

विज्ञापन

माही ने किया खुलासा

साल 2012 में माही ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में अपनी शादी पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी बीच कुछ ऐसी चीजें थी, जो काम नहीं कर रही थी। इसलिए उन्होंने और उनके पति ने अलग होने का फैसला किया और वो दोनों अलग हो गए। इतना ही नहीं बल्कि माही ने ये भी बताया कि उनकी पहली शादी इसलिए टूटी क्योंकि उस टाइम वो बहुत छोटी थीं और इमैच्योर भी थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahie Gill (@mahieg)

फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’

इतना ही नहीं बल्कि साल 2019 में आई फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के प्रमोशन के दौरान भी माही ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनकी एक बेटी भी है। माही ने कहा था कि वो एक बच्ची की मां हैं और इसके लिए वो खुद पर गर्व करती हैं।

विज्ञापन

माही ने बेटी के बारे में किया खुलासा

माही ने बताया था कि वो अभी तक शादीशुदा नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि जब वो शादी करना चाहेंगी तो वो करेंगी। माही ने कहा कि इस साल अगस्त में मेरी बच्ची तीन साल की हो जाएगी और उसका नाम वेरोनिका है। वह मेरे साथ रहती है और मेरा एक बॉयफ्रेंड है, लेकिन वो कैथोलिक नहीं है और एक बिजनेसमैन है।

2023 में किया रिवील

बता दें कि साल 2019 में माही को रवि केसर संग देखा गया था और उस वक्त चर्चा हुई थी कि दोनों शायद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि साल 2023 में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में माही ने खुलासा किया कि वो रवि केसर से शादी कर चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ