Mahhi Vij: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. एक्टर जय भानुशाली से तलाक लेने के बाद माही विज ने अब अपने किसी खास के लिए पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. माही ने उस स्पेशल इंसान के साथ फोटो डालते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा. माही के फैंस भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्होंने जिस इंसान के लिए इतना लंबा-चौड़ा प्यार भरा कैप्शन लिखा है, वो कौन हैं? तो चलिए आपको भी बताते हैं माही विज ने किसके लिए स्पेशल पोस्ट किया है?
कौन हैं नदीम?
टीवी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जिस इंसान के लिए पोस्ट शेयर की है, वो उनके बेस्ट फ्रेंड नदीम हैं. माही ने नदीम के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो नदीम को केक खिला रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में माही ने लिखा, ‘जिसे मैंने चुना है, वो कोई संयोग नहीं बल्कि दिल का फैसला है. तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. तुम मुझे बिना बोले समझ लेते हो और हमेशा अपनी मर्जी से मेरा साथ देते हो. तुम सिर्फ मेरे सबसे अच्छे दोस्त नहीं, बल्कि मेरा सहारा, मेरी ताकत और मेरा घर हो.’
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से साउथ तक 6 सबसे महंगा स्टार? जिसकी फीस सुनकर मेकर्स के छूट जाते हैं पसीने
माही विज का पोस्ट
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हम कभी-कभी लड़ते हैं और चुप भी हो जाते हैं लेकिन आखिर में हम एक-दूसरे के पास ही लौटते हैं, क्योंकि नदीम और माही दिल से जुड़े हुए हैं. जिंदगी आसान नहीं रही लेकिन तुम्हारे साथ सब कुछ बेहतर लगता है. मैं तुमसे प्यार करती हूं, नदीम आज भी और हमेशा. क्योंकि तुम मुझे सुरक्षित महसूस कराते हो और मैं भी तुम्हारे साथ अपने सारी बातें बांटती हूं.’
यह भी पढ़ें: रोमांटिक कोरियन ड्रामा के दीवाने हैं? तो आज ही वॉच लिस्ट में जोड़ लें ये 5 शोज, OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद
जय से अलग हुईं माही
बता दें जय भानुशाली और माही विज टीवी के पावर कपल में से थे, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं. दोनों ने 11 नवंबर साल 2011 में शादी की थी और अब दोनों ने तलाक ले लिया है. दोनों तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं. वहीं तारा उनकी बायोलॉजिकल बेटी है जिसका जन्म 2019 में हुआ था. भले ही जय और माही अब अलग हो गए हों लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के साथ दोस्ती बनाए रखने का फैसला किया है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines