Mahesh Bhatt Talks about Alia daughter Raha: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia bhatt) बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं। दोनों अपनी फिल्मी लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के कारण अक्सर लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। अब इनकी बेटी राहा भी चर्चा में आने लगी है। आलिया ने अक्टूबर 2022 में राहा को जन्म दिया था, लेकिन तब से कपल ने अपनी बेटी का चेहरा जनता के सामने रिवील नहीं किया था। कपल ने पिछले साल क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी का चेहरा सबके समाने दिखाया है।
कैसा था महेश भट्ट का रिएक्शन
जब से राहा पब्लिक के सामने आई है, तब से फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी पहली वीडियो पर लाखों कमेंट्स किए गए। वहीं अब आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने जूम इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात की है। उन्होंने बताया है, जब उन्होंने देखा रणबीर और आलिया ने राहा को सबके सामने प्रजेंट किया था। तब उन्हें कैसा लगा था और उनका रिएक्शन कैसा था।
आलिया ने ये सोचा होगा पहले
राहा के नाना कहते हैं, मैं खुद ये देखकर हैरान हो गया था और सोच रहा था, उन्होंने ऐसा कैसा किया। लेकिन उन्हें सही लगा होगा, तभी उन्होंने ऐसा किया। रणबीर और आलिया ने सोचा होगा,चलो अब एक साल हो गया है। अब उसे सबके सामने लाया जाए। महेश भट्ट कहते हैं, उन्होंने बहुत ही तरीके से ये किया और ये भी मानना होगा कि मीडिया ने भी बहुत सभ्य व्यवहार किया। राहा को लेकर उन्होंने कहा, वो भी बिल्कुल डरी नहीं। महेश भट्ट ने आगे कहते हैं, जैसे और बच्चे कैमरे के सामने आने से डरते हैं, लेकिन राहा ये देखकर बिल्कुल नहीं डरी। मुझे लगता है, उसके अंदर ये क्वालिटी अपने माता-पिता से आई है।
एक बार आलिया से भी जब एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि, उन्होंने राहा को सबके सामने कैसे प्रजेंट किया। उन्होंने इसके जवाब में कहा, मैं वो मां नहीं कहलवाना चाहती, जो सबसे अपने बच्चे को छुपाती है। आलिया ने कहा था, मुझे अपनी बेटी पर गर्व है और अब वो एक साल की हो गई है।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
5 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
7 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
8 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
9 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
10 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
10 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines