हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Mahesh Babu's Father Passes Away: इन सेलेब्स ने महेश बाबू के पिता कृष्णा मूर्ति को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Mahesh Babu's Father Passes Away: इन सेलेब्स ने महेश बाबू के पिता कृष्णा मूर्ति को दी श्रद्धांजलि

Mahesh Babu’s Father Passes Away: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा मूर्ति का आज यानी 15 नंवबर को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए। कृष्णा के असामयिक निधन से पूरे तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में दुख का माहौल है।

वहीं अब कई सितारे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना कर रहे हैं। बता दें कि, महेश बाबू के पिता का पूरा नाम घट्टामनेनी शिव राम कृष्ण मूर्ति था, जिन्हें प्यार ​​कृष्णा कहकर बुलाते थे। उन्होंने अब तक लगभग 350 फिल्मों में काम किया था।

अभी पढ़ें – Uunchai Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हुई गिरावट, जानें

 

कृष्णा के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजे हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। हालांकि, दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार को लेकर अभी तक कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं पिता कृष्ण मूर्ति के निधन से बेटे महेश बाबू को गहरा सदमा लगा है।

इन सेलिब्रिटिओं ने दी कृष्णा को श्रद्धांजलि

सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर सहित कई सितारों ने कृष्णा मूर्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

यहां हुआ था जन्म

कृष्णा का जन्म 31 मई, 1943 को घट्मानेनी राघवय्या चौधरी और नागरत्नम्मा के घर हुआ था। कृष्णा ने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम किया। पांच दशक के लंबे करियर में उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

अभी पढ़ें – Yashoda Box Office Collection Day 4: चौथे दिन सामंथा की ‘यशोदा’ ने कमाए इतने करोड़ 

कृष्णा की शादी इंदिरा देवी और बाद में विजया निर्मला से हुई थी। विजया निर्मला का निधन साल 2019 हो गया था, जबकि इंदिरा ने सितंबर 2022 में अंतिम सांस ली थी। कृष्णा पांच बच्चों रमेश बाबू, महेश बाबू, पद्मावती, मंजुला और प्रियदर्शिनी के पिता थे।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें