साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। महेश बाबू को ईडी (ED) ने संमन भेजा है। जी हां, अभिनेता को 27 अप्रैल को हैदराबाद ED ऑफिस में हाजिर होने के लिए समन किया गया है। खबर के सामने आते ही एक्टर के फैंस भी परेशान हो गए हैं कि आखिर महेश को किस मामने में ईडी ने समन भेजा है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैदराबाद स्थित रियल एस्टेट फर्म साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेता महेश बाबू को 27 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी की मानें तो महेश बाबू इन फर्मों द्वारा चलाए जा रहे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स का प्रचार करने की वजह से जांच के घेरे में हैं।
महेश बाबू को दी गई मोटी रकम
ईडी के सूत्रों का कहना है कि महेश बाबू को साई सूर्या डेवलपर्स के ऐड के लिए 5.9 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था आधिकारिक बैंकिंग चैनलों के जरिए 3.4 करोड़ रुपये और कथित तौर पर नकद में 2.5 करोड़ रुपये दिए गए थे। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि महेश बाबू इस समन पर पेश होते हैं या नहीं। साथ ही वो अपनी सफाई में क्या कहेंगे?
ssmb 28 में बिजी हैं महेश बाबू
इसके अलावा अगर एक्टर की बात करें तो महेश बाबू इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। बता दें कि महेश बाबू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ssmb 28 में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन जाने- माने डायरेक्टर एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में महेश के साथ ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग भी चल रही है।
यह भी पढ़ें- Rajat Dalal की Laughter Chefs 2 में एंट्री? ‘राव साहब’ संग जमेगी जोड़ी
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines