Mahavatar Narsimha: दर्शक बेहद एक्साइटमेंट के साथ किसी भी फिल्म को देखने के लिए थिएटर में जाते हैं। इन दिनों फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का जलवा चारों ओर छाया हुआ है। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर की छत गिर गई है और इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
थिएटर की छत गिरी
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो गुवाहाटी के एक थिएटर का है। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर की कुर्सियों के पास छत के टूटे टुकड़े भर-भराकर गिर पड़े। इस हादसे के बाद दर्शक, थिएटर के मालिक से बहसते भी नजर आए। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। हालांकि, इस हादसे को लेकर अभी थिएटर की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इसे लापरवाही बताया है और अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा कि ये तो बड़ी लापरवाही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि थिएटर मालिक को इसका जवाब देना होगा। एक और ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बड़े हादसे को बुलावा दे सकती है। एक और ने कहा कि थिएटर को जवाब देना होगा। इस तरह लोगों ने हादसे पर अपना रिएक्शन दिया है।
100 करोड़ का आंकड़ा पार करने को तैयार
इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ये जल्दी ही 100 करोड़ के बड़े आंकड़े को भी पार कर लेगी। गौरतलब है कि इन दिनों फिल्म ‘सैयारा’ ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है, ऐसे में इसका 100 करोड़ तक जाना अपने आपमें बड़ी बात है।
एनिमेटिड फिल्म है ‘महावतार नरसिम्हा’
इसके के संडे कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रविवार को 23.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन पर जाएं, तो इस फिल्म ने अब तक 91.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म जल्दी ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयारा है। इसके अलावा अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो बता दें कि ये फिल्म एक एनिमेटिड फिल्म है।
‘महावतार नरसिम्हा’ की कहानी
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ में भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह या नरसिंह की कहानी को दिखाया गया है। इसमें भगवान विष्णु की अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की लीला को दिखाया गया है। बता दें कि ये फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आईएमडीबी (IMDb) पर भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली बताया गया है और ‘महावतार नरसिम्हा’ पहले नंबर पर है। फिल्म को 9.6 की रेटिंग मिली है और ये दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें- TMKOC फेम को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, क्या Salman Khan के शो में आएंगे Shailesh Lodha?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines