---विज्ञापन---

Maharashtra Elections 2024: सुनील शेट्टी ने भी निभाया अपना फर्ज, पत्नि के साथ रितेश ने भी दिया वोट

Maharashtra Elections 2024: आज महाराष्ट्र विधानसभा के 288 सीटों के लिए वोटिंग है जो शुरू हो चुकी है। अब लोगों का चुनाव देने के लिए पोलिंग बूथ पर तांता लगना शूरू हो गया है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से सेलेब्स वोट देने के लिए आए हैं।

---विज्ञापन---

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Elections 2024) के 288 सीटों के लिए वोटिंग का आगाज हो चुका है। लोग अपने सारे काम छोड़कर वोट देने के लिए जा रहे हैं। अपने वोट देने के फर्ज को निभाने के लिए आम से लेकर खास लोग तक पोलिंग बूथ पर जा रहे हैं। आज हम आपको उन सेलेब्स की झलक दिखाने वाले हैं जो वोट देकर देश के प्रति अपना फर्ज निभा रहे हैं।

अक्षय कुमार ने दिया पहला वोट

हाल ही में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर आए हैं। एक्टर ने भारतीय नागरिकता लेने के बाद पहली बार विधानसभा का वोट दिया है।

---विज्ञापन---

उनके चेहरे पर भारतीय नागरिकता लेने की खुशी साफ नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

फरहान अख्तर ने डाला वोट

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने भी अपना वोट डाल दिया है। वो वोट देने के बाद मीडिया से मिले और उनसे बात की। इस मौके पर एक्टर ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी, जिसमें वो काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।

---विज्ञापन---

जॉन अब्राहम ने भी दिया अपना वोट

जॉन अब्राहम ने भी अपना वोट दे दिया है वो ब्लैक आउटफिट में पोलिंग बूथ पर वोट देने के लिए सुबह-सुबह आ गए थे। एक्टर ने अपने फैंस के साथ पोज भी दिए।

---विज्ञापन---

बानी कपूर 

खेल खेल में से एक बार फिर से लाइमलाइट में आई एक्ट्रेस बानी कपूर ने भी अपना वोट दे दिया है। एक्ट्रेस व्हाइट कलर के कुर्ते में बड़े ही कूल अंदाज में वोट देकर बाहर आईं और मीडिया से मुखातिब भी हुईं।

गुड्डी मारूती ने भी दिया वोट

87 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस गुड्डी मारूती ने महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव 2024 में अपनी भागीदारी दी और वोट दिया। वोट देने के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया वालों से भी बात की।

---विज्ञापन---

सचिन तेंदूलकर ने भी परिवार के साथ दिया वोट

क्रिकेटर सचिन तेंदूलर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदूलकर भी वोट देने के लिए अपनी बेटी सारा तेंदूलकर के साथ पोलिंग बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे। पूरे परिवार ने अपना फर्ज निभाते हुए वोट दिया।

---विज्ञापन---

इस मौके पर दोनों साथ ही आए और वोट दे अपना कर्तव्य पूरा किया।

---विज्ञापन---

रितेश देशमुख जेनेलिया ने दिया वोट

रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने भी विधानसभा 2024 इलेक्शन में भागीदारी की और वोट दिया। दोनों पति-पत्नी साथ में पोलिंग बूथ में नजर आए।

---विज्ञापन---

सुनील शेट्टी

कूल एक्टर सुनील शेट्टी ने भी महाराष्ट्र 2024 विधानसभा चुनाव 2024 में वोट दे अपना फर्ज अदा किया। वो बहुत ही कूल नजर आ रहे थे,

---विज्ञापन---

और वोट देने के बाद मीडिया वालों से भी बात की।

First published on: Nov 20, 2024 09:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola